DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया होली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ इतना इजाफा

DA Hike Update: आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का तगड़ा सरप्राइज मिला है।  साथ ही सरकार की ओर से एक झटके में 12% महंगाई भत्ते (DA Hike) की बढ़ौतरी का एलान भी कर दिया गया है। आपको बता दें कि कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से यह बड़ी सौगात है। 

 

सभी जानते है कि इस बढ़ती महंगाई के दौर में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ने (DA Hike) से बहुत राहत मिलेगी। और पेंशनर्स और कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ौतरी के साथ एरियर भी मिलेगा। 

 

कर्मचारियों को था बेसब्र से इंतजार  (DA Hike Update)
 

होली (Holi 2025) से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। इसका कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार था। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA Hike) की सौगात दे दी गई है। सरकार ने 7 से 12 फीसदी बढ़ौत्तरी का तोहफा दिया है। इस बढ़ौतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी (salary hike) होगी। कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स को भी काफी लाभ होगा। 

बेसिक सैलरी पर मिलेगा डीए बढ़ौतरी का लाभ
 

जानकारी के अनुसार बेसिक सैलरी और बेसिक पेंशन के आधार पर सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भत्ते दिए जाते हैं। बेसिक सैलरी (DA Hike) के आधार पर ही कर्मचारियों को डीए में बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। 

जिस कर्मचारी की जितनी ज्यादा सैलरी होगी, उसको उतना ही ज्यादा डीए (DA Hike latest update) मिलेगा। बता दें कि  जिस सेवानिवृत्त कर्मचारी की की जितनी बेसिक पेंशन होगी उसको उतनी ही ज्यादा पेंशन अब मिलेगी।   

बढ़ा हुआ डीए जुलाई से होगा प्रभावी
 

झारखंड सरकार ने मंगलवार को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान किया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 7 से 12 प्रतिशत की बढ़ौतरी को मंजूरी दे दी गई है। कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ौतरी जुलाई 2024 से लागू होगी और कर्मचारियों को सैलरी में एरियर (salary hike) भी मिलेगा। छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी पा रहे कर्मचारियों को 7 प्रतिशत तो 5वें आयोग के तहत वेतन पा रहे कर्मचारियों को 12 प्रतिशत बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। 

सीएम की अध्यक्षता में प्रस्ताव मंजूर
 

झारखंड में ज्यादातर कर्मचारियों को 6वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी (Basic salary hike) मिल रही है। इसी के तहत कर्मचारियों की सैलरी में अब 239 प्रतिशत से बढ़कर अब 246 प्रतिशत डीए मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 7 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। वहीं, राज्य में 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पा रहे सरकारी कर्मचारियों (DA Hike) के लिए डीए 443 प्रतिशत से बढ़ाकर 455 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी 12 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। यह भी एक जुलाई 2024 से प्रभावी होगा।  

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी आई खुशखबरी (Good News For central Employees)
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का जल्द ही एलान हो सकता है। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े मायने रखते हैं। यह आंकड़े दिसंबर तक के आ चुके हैं। महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी पूरी तरह कन्फर्म हो रही है। जुलाई से दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी का संभव है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 56 प्रतिशत पहुंच सकता है। 

एक जनवरी से होगा प्रभावी
 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिलहाल के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी अब जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इसकी घोषणा इसी माह अंत में या मार्च में होली से पहले होने की संभावना है। कर्मचारियों को 26 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद भी महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (DA Hike) का लाभ मिल सकता है। 

AICPI के आंकड़े आए सामने
 

ऑल इंडिया कंज्यूर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सामने आ गए हैं। इनके अनुसार जुलाई में 142.7, अगस्त में 142.6, सितंबर में 143.3, अक्तूबर में 144.5, नवंबर में 144.5,  दिसंबर में 143.7 आंकड़ा दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2024 में 53.64 %, अगस्त 2024 में 53.95, सितम्बर 2024 में 54.49, अक्टूबर 2024 में 55.05, नवंबर 2024 में 55.54, दिसंबर 2024 में 55.99 प्रतिशत महंगाई दर रही है। इन आंकड़ों से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौती (DA Hike) का अनुमान है। इससे एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *