फरवरी-मार्च में किसान जरूर करें इस फसल की खेती, सिर्फ 70 दिनों में खेती से कमाएं लाखों रूपए, जाने बुआई का बेस्ट तरीका

फरवरी-मार्च में किसान जरूर करें इस फसल की खेती, सिर्फ 70 दिनों में खेती से कमाएं लाखों रूपए, जाने बुआई का बेस्ट तरीका

इस फसल की खेती फरवरी मार्च के महीने में जरूर करनी चाहिए इसकी डिमांड बाजार में सालभर खूब होती है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।

फरवरी-मार्च में जरूर करें इस फसल की खेती

उड़द दाल की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है आज हम आपको उड़द की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो कम दिनों में ज्यादा उपज देने वाली होती है उड़द की ये किस्म पीत शिरा विषाणु रोग के लिए प्रतिरोधी है। इस किस्म की खेती खरीफ और जायद दोनों मौसम में की जा सकती है। उड़द की इस किस्म की खेती में पानी की कम जरूरत होती है हम बात कर रहे है उड़द की पंत उड़द-31 किस्म की खेती की ये उड़द की एक उन्नत किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती

अगर आप पंत उड़द-31 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पंत उड़द-31 किस्म की खेती के लिए पहले खेत की गहरी 3 बार जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुआई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। उड़द की पंत उड़द-31 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली बलुई दोमट, हल्की रेतीली मिट्टी सबसे अच्छी होती है। बुआई के बाद उड़द की पंत उड़द-31 किस्म की फसल करीब 70 दिनों में तैयार हो जाती है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप पंत उड़द-31 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी मांग बाजार में बहुत होती है। एक हैक्टेयर में पंत उड़द-31 किस्म की खेती करने से करीब 12 से 15 क्विंटल तक की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है। किसानों के लिए पंत उड़द-31 किस्म की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है।