8th pay commission : कर्मचारियों की कितने प्रतिशत बढ़ेगी सैलरी, कितना होगा फिटमेंट फैक्टर

8th pay commission : कर्मचारियों की कितने प्रतिशत बढ़ेगी सैलरी, कितना होगा फिटमेंट फैक्टर

Himachali Khabar (8th cpc salary hike) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी में ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी। अब 8वें वेतन आयोग के लिए दो सदस्य और एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। कर्मचारियों के लिए ये तीन सदस्य ही मिलकर फैसला लेंगे। पूरी रिपोर्ट बनाने के बाद कर्मचारियों के वेतन संसोधन की सिफारिश सरकार से की जाएगी। 

 

 

कितना होगा फिटमेंट फैक्टर
 

8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। इसके लिए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी तय होगी। जानकारों के मुताबिक 2.6 से 2.85 के बीच फिटमेंट फैक्टर रहने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में सत प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि होने की संभावना है।

सैलरी में पर्याप्त वृद्धि होगी
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बजट वाले दिन कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए 8 वें वेतन आयोग के गठन का फैसला लिया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ही घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 वें वेतन आयोग के गठन को हरी झंडी दी थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था कि बजट सत्र के भाषण में कहा कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग आगामी वर्षों में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में पर्याप्त वृद्धि की नींव रखेगा। 

सेना के कर्मचारियों को भी होगा लाभ
 

8वां वेतन आयोग लागू होने पर न केवल सरकारी कर्मचारियों को बल्कि सैन्य कर्मियों और पेंशनभोगियों को भी तगड़ा लाभ मिलेगा। 8वें वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों के वेतन की असमानता कम होने की भी उम्मीद है। वेतन वृद्धि के बाद डीए बढ़ौतरी से वेतन में बहुत असामनताएं हो जाती हैं। 

7वें वेतन आयोग में यह थी स्थिति
 

7वें वेतन आयोग में 2.57 के फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की गई थी। सरकार ने इसे मंजूर कर लिया था। 7वें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 7 रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दी थी। इसी दौरान केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सबसे अधिक 157 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी। 

8वें वेतन आयोग में भी होगी सैलरी में वृद्धि
 

8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी मिलने के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों के मन में इस बात की उत्सुक्ता है कि उनकी सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी। यह बढ़ौतरी फिटमेंट फैक्टर पर ही आधारित होगी। 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 160 से 186 प्रतिशत की बढ़ौतरी की उम्मीद है। यहां पर 2.6 से 2.85 के बीच फिटमेंट फैक्टर रह सकता है। 

सैलरी में होगा बंपर इजाफा
 

  • न्यूनतम बेसिक सैलरी : 18000 रुपये

  • फिटमेंट फैक्टर 2.60 : 46800 रुपये

  • फिटमेंट फैक्टर 2.60 : 51480 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *