भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को राकिन खान नाम का लड़का अपनी हिंदू प्रेमिका के साथ निकाह करने कोर्ट पहुंचा। इसी दौरान वकीलों को गुस्सा आ गया और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई जब युवक और युवती शादी के लिए डाक्यूमेंट्स प्रक्रिया पूरी करने अदालत पहुंचे थे।
गर्भवती थी लड़की
बताया जाता है कि मुस्लिम युवक का डेढ़ साल से ब्राह्मण युवती से चक्कर चल रहा था। लड़की 6 महीने से प्रेगनेंट थी। शुक्रवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने अदालत पहुंचे थे। युवती ने अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन रखा था। वकीलों को जब उसके नाम और धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना में युवक लहूलुहान हो गया। युवती उसे बचाने के लिए बीच में आई तो उसे सबने अलग कर दिया।
मध्य प्रदेश के रीवा में कोर्ट मैरिज करने आए राकिन खान नामक युवक को कुछ वकीलों ने पीटकर अधमरा कर दिया। वह अपनी हिन्दू गर्लफ्रेंड संग यहाँ आया था। वकील ने जैसे ही बुर्का पहनी लड़की की ID देखी उसने तुरंत ही अपने साथियो को बुलाकर लव जेहाद का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया।दोनों को…
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) February 22, 2025
पुलिस सुरक्षा में दोनों
मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया और थाने लेकर गए। सिविल लाइन्स थाने के प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि युवक और युवती शादी के लिए कोर्ट आये थे। दोनों बालिग हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों को पुलिस सुरक्षा के बीच में रखा गया है ताकि फिर से उनपर हमला न हो।