सुपरहिट हीरोइन के दादा ने 80 साल की उम्र में 21 की लड़की से रचाई शादी, पोती को किया शर्मसार…

सुपरहिट हीरोइन के दादा ने 80 साल की उम्र में 21 की लड़की से रचाई शादी, पोती को किया शर्मसार…

Mawra Hocane: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लगातार पुरानी फिल्में री-रिलीज हो रही हैं। हाल ही में फिल्म सनम तेरी कसम पूरे 9 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई और फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। फिल्म का अबका कलेक्शन रिलीज के समय से कई गुना बढ़कर था। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मारवा होकेन (Mawra Hocane) नजर आई थीं।

हाल ही में एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मारवा के दादा ससुर ने भी 80 साल की उम्र में शादी रचाई थी। इतना ही नहीं शादी के समय उनकी दुल्हन की उम्र महज 21 साल थी।

Mawra Hocane के 80 साल के दादा ने रचाई शादी

Ex Minister Syed Iftikhar Hussain Gilani married at age 80. milega sahb? 

— Ali Waقas (@Oye___Ali)  

बता दें कि मारवा होकेन (Mawra Hocane) एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और भारत में भी काम कर चुकी है। लेकिन अब पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में लगे बैन की वजह से उन्हें यहां काम नहीं मिलता है। एक्ट्रेस ने बीते हफ्ते ही अमीर गिलानी से शादी रचाई है। अमीर पाकिस्तान के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनके दादा सैय्यद इफ्तिखार हुसैन गिलानी पाकिस्तान के दिग्गज वकील और पूर्व कानून मंत्री भी रहे हैं।

जिन्होंने साल 2021 में अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गिलानी ने 80 साल की उम्र में 21 साल की लड़की से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया था। अब इस परिवार की बहू एक्ट्रेस मारवा होकेन भी बन गई हैं जिन्होंने अमीर गिलानी से शादी रचाई है।

इस फिल्म से Mawra Hocane को मिली पॉपलैरिटी

Mawra Hocane

बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मारवा होकेन (Mawra Hocane) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी इंडस्ट्री से की थी। यहां उन्होंने छोटे किरदार कर अपनी जगह बनाई और स्टार बन गईं। कुल 3 सीरियल करने के बाद मारवा को 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम में कास्ट किया गया था। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तर फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद मारवा ने बॉलीवुड के कुछ और प्रोजेक्ट्स में काम किया। लेकिन कुछ समय बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने पर बैन लगा दिया। जिसके बाद से ही मारवा को भारत में काम नहीं मिल रहा। अब भी पाकिस्तानी कलाकार यहां काम करने का सपना देखते हैं।

री-रिलीज में हिट साबित हुई Mawra Hocane की फिल्म

Sanam Teri Kasam

मारवा होकेन (Mawra Hocane) की फिल्म सनम तेरी कसम साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। हालांकि इस फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे। फिल्म को लेकर मारवा भी काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन फिल्म ने बेहद कम कमाई की थी। हालांकि अब एक बार फिर 9 साल बाद फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया तो फिल्म हिट हो गई।

फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर प्रोड्यूसर्स को खुश कर दिया। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म हिट होने के बाद एक बार फिर से मारवा को बॉलीवुड में काम मिल सकता है। लेकिन फिलहाल बैन के चलते उन्हें भारत में काम मिलने का सपना देखते रहना होगा।