नई दिल्ली। सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुलदस्ता देकर दोनों का स्वागत किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया।
विधायक दल की बैठक से तीन घंटे पहले ही दैनिक भास्कर ने इसकी जानकारी दे दी थी। हमने बताया था कि RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया है।
पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की।
इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।
मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।
कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
The post BIG NEWS: रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा डिप्टी CM होंगे, शपथ कल appeared first on .