Himachali Khabar (DA hike 2025) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज आई है। सरकार अब कर्मचारियों को डीए का तोहफा तगड़ी बढ़ौतरी के साथ देने जा रही है। डीए बढ़ते ही कर्मचारियों की सैलरी में भी एकदम बड़ा उछाल आएगा, जिसमें 8640 रुपये बढ़ जाएंगे।
कर्मचारियों को डीए (7th Pay Commission DA Hike) की सौगात होली से पहले ही मार्च महीने में देगी, जिसे लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कर्मचारियों के लिए डीए की ये बढ़ौतरी इस साल की पहली छमाही के लिए 7वें वेतन आयोग के तहत की जानी है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगी।
इस दिन होगा महंगाई भत्ते बढ़ौतरी का ऐलान-
जैसे ही साल 2025 शुरू हुआ था, तब से ही देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते (Dearness allowance hike) को लेकर गुणा-भाग करने में जुटे हैं। सरकार की ओर से साल में दो बार डीए को संशोधित किया जाता है, जिसमें से पहली बढ़ौतरी जनवरी से लागू की जाती है। जनवरी 2025 के डीए (DA kab bdhega) को लेकर मार्च में होली से पहले आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है। सरकार ने डीए बढ़ौतरी का आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया है, इसका इंतजार भी केंद्रीय कर्मचारियों (govt employees) को है। डीए बढ़ने के साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बंपर उछाल आना सुनिश्चित माना जा रहा है।
डीआर बढ़ने से पेंशनर्स को भी होगा तगड़ा फायदा –
अगर होली से पहले कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी का ऐलान करती है तो इसका फायदा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनके डीआर यानी महंगाई राहत (Dearness Relief) में भी अच्छी खासी बढ़ौतरी होगी। कुल मिलाकर सेवारत कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए सरकार की ओर से यह होली का बड़ा तोहफा होगा। डीए में कुछ माह की देरी हुई है, जिसका एरियर के रूप में कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। 14 मार्च को ही होली (holi 2025) का पर्व है और इससे पहले कर्मचारियों व पेंशनर्स (latest update for pensioners) को डीए के ऐलान की खुशखबरी मिलने वाली है।
इतनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
DA में बढ़ौतरी होने पर कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ जाएगा। कई कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इस बार अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इस आंकड़े से 18 हजार बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8640 रुपये वार्षिक की बढ़ौतरी होगी।
2024 में इतना बढ़ा था DA
अगर पिछले साल की बात करें तो केंद्र सरकार (center govt update) ने जनवरी 2024 से लेकर जून 2024 तक की पहली छमाही के लिए 3 प्रतिशत और साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक के लिए 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया था। पूरे साल में 7 प्रतिशत की कुल डीए बढ़ौतरी केंद्रीय कर्मचारियों को मिली थी, जिससे पेंशनर्स के डीआर (DR hike) में भी इजाफा हुआ था। इससे पहले कर्मचारियों को दिसंबर 2023 तक 46 प्रतिशत डीए मिल रहा था। 2024 के अंत तक यह बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ है।
इस आधार पर बढ़गा महंगाई भत्ता –
हर बार की तरह इस बार भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance news) अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों को देखते हुए तय किया जाएगा। ये आंकड़े जुलाई 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक के होंगे। इनके आधार पर जनवरी 2025 का डीए तय हो जाएगा, अब लगभग ये सभी आंकड़े आ चुके हैं, इसलिए मार्च में डीए बढ़ौतरी 3 से 4 प्रतिशत तक तय मानी जा रही है। महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दरें (DA/DR calculation) सरकार की ओर से पिछले 12 महीनों के औसत AICPI
आंकड़ों के आधार पर ही की जाती हैं, जो इस प्रकार है-
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए तय करने का तरीका – DA (प्रतिशत) = (12 महीनों के पिछले AICPI आंकड़ों की एवरेज – 115.76) / 115.76) × 100
पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए डीए तय करने का तरीका – DA (प्रतिशत) = (3 महीनों के पिछले AICPI आंकड़ों का औसत- 126.33) / 126.33) × 100
DA के बाद मिलेगी यह सौगात
इस साल में पहले कर्मचारियों को डीए 2025 (DA latest update) की पहली छमाही की सौगात मिलेगी और उसके बाद दूसरी छमाही का डीए भी मिलना है। लेकिन इस बीच 8वें वेतन आयोग पर कर्मचारियों को बड़ा अपडेट मिल सकता है। अब सरकार 8वां वेतन आयोग (8th pay commission) को लागू करने के प्रोसेस को भी आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह अगले साल लागू हो सकता है। डीए और नए वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। इसे लेकर हर कर्मचारी उत्साहित है।