चंद्रबाबू नायडू की साली को बीजेपी अध्यक्ष बनाएंगे मोदी-शाह! एक तीर से करेंगे तीन शिकार..

चंद्रबाबू नायडू की साली को बीजेपी अध्यक्ष बनाएंगे मोदी-शाह! एक तीर से करेंगे तीन शिकार..नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली फतह करने के बाद बीजेपी दक्षिण भारत के अपने मिशन पर जुटने वाली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली से पहले यानी 14 मार्च से पहले बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। मार्च के पहले हफ्ते से नए अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ये महिला नेता बन सकती है अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष की रेस में आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष दग्गुबती पुरंदेश्वरी का नाम आगे चल रहा है। पुरंदेश्वरी को बीजेपी के लोग दक्षिण भारत की सुषमा स्वराज कहते हैं। वो 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में आईं थीं। उससे पहले वो कांग्रेस में थीं। कुछ वक्त के लिए वह मनमोहन सिंह की सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं। बता दें कि पुरंदेश्वरी NDA में शामिल तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की बहन हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव उनके पिता थे।

पुरंदेश्वरी के अध्यक्ष बनने से फायदे

अगर दग्गुबती पुरंदेश्वरी बीजेपी की अध्यक्ष बनती हैं तो इससे पार्टी को तीन फायदें होंगे। पहला फायदा- भाजपा को दक्षिण भारत में मजबूती मिलेगी। दूसरा फायदा- चुनाव में महिला वोटर्स को खींचने में बीजेपी को मदद मिलेगी। तीसरा फायदा- अभी तक कोई भी महिला नेता बीजेपी की अध्यक्ष नहीं बनी है, जिसे लेकर विपक्ष अक्सर भाजपा की आलोचना करता है। बीजेपी पुरंदेश्वरी को पार्टी की कमान देकर विपक्षी लोगों की बोलती बंद कर देगी।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *