भगवान बद्री सबको बचा लो! चमोली में फटा ग्लेशियर तो दहला सीएम धामी का दिल, ईश्वर से करने लगे प्रार्थना..

भगवान बद्री सबको बचा लो! चमोली में फटा ग्लेशियर तो दहला सीएम धामी का दिल, ईश्वर से करने लगे प्रार्थना..नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर फटने से 57 मजदूरों के बर्फ में दबने की खबर सामने आई है। इन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू कर दिया गया है। 16 मजदूरों को अब तक निकाल लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्री विशाल से सभी के सकुशल लौटने की प्रार्थना की है।

बद्री विशाल सबकी रक्षा करें

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमस्खलन में 57 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हम आईटीबीपी से मदद ले रहे हैं। जिला प्रशासन और अन्य सभी लोग संपर्क में हैं। हम सभी को जल्द से जल्द बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वो भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिक भाइयों की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहे हैं।

सड़क से हटा रहे थे बर्फ

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर बद्रीनाथ धाम में सड़क निर्माण कार्य में लगे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। मौके पर चमोली जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसको देखते हुए बदरीनाथ धाम से 3 किमी आगे माणा गांव के पास सड़क से बर्फ हटाने का काम चल रहा था।

बद्रीनाथ में हो रही बर्फ़बारी

शुक्रवार सुबह में एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर सड़क से बर्फ हटा रहे थे। उसी समय ग्लेशियर फटा और सभी बर्फ में दब गए। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के कमांडर अंकुर महाजन ने इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुबह 8:00 बजे ग्लेशियर फटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सभी मजदूर वहीँ कैंप बनाकर रह रहे थे। बद्रीनाथ में इस समय बर्फ़बारी हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *