केंद्रीय कर्मचारियों को डबल बोनजा, 18 महीने के बकाया DA Arrears पर आया बड़ा अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों को डबल बोनजा, 18 महीने के बकाया DA Arrears पर आया बड़ा अपडेट

Himachali Khabar (DA Arrears Latest update) : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डबन बोनजा आ गया है। कर्मचारियों को एक जनवरी 2025 से संसोधित महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा तो दूसरी ओर 18 महीने के बकाया डीए एरियर (DA Arrears) पर बड़ा अपडेट आ गया है। कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी व 18 महीने का बकाया डीए एरियर मिलने से महंगाई के दौर में बड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कर्मचारियों के लिए बड़े अपडेट्स के बारे में…

 

 

फिलहाल मिल रहा है 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरी बार अक्तूबर में महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान किया गया था। यह जुलाई 2024 से लागू है। अब जुलाई महीने में केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों की वेतन में 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Arrears) मिल रहा है। वहीं, कर्मचारियों को अब 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी उम्मीद जगी है।

 

 

बजट के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की सौगात

केंद्र सरकार ने हाल ही में 2025-26 के लिए पूर्ण बजट पेश किया है। इसके बाद अब जनवरी महीने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी की बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। छोटे लेवल से लेकर हाई लेवल अधिकारियों तक को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को 18 महीने का एरियर भी मिलने की भी उम्मीद है। 

 

 

कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की उम्मीद है। यह 53 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत जा सकता है। इससे कर्मचारियों को सैलरी (DA in Salary) में बड़ा फायदा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में डीए बहुत महत्व रखता है। कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 18000 रुपये है, ऐसे में तीन प्रतिशत की वृद्धि से कर्मचारियों को सैलरी में कम से कम 540 रुपये की वृद्धि प्रतिमाह तो देखने को मिलेगी। 

18 महीने के बकाया डीए एरियर पर आया अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए संयुक्त सलाहकार तंत्र राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा गया है। इसमें उन्होंने कोरोना महामारी से पहले रोके गए 18 महीने के बकाया डीए एरियर (DA Arrears) की मांग की है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन की मांग को उन्होंने सरकार के सामने दौहराया है। अब सरकार इसपर क्या निर्णय लेती है, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि सरकार संसद में इसे जारी न करने का विचार जाहिर कर चुकी है। 

18 महीने का डीए एरियर है पेंडिंग

केंद्र सरकार की ओर से हर साल दो बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संसोधन (revised DA) किया जाता है। कोरोना काल में वित्तीय अस्थिरता के चलते केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक के महंगाई भत्ते को रोक दिया था। इसको जारी करने की कर्मचारियों की ओर से लगातार मांग जारी है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से एक और बड़ा फैसला लिया जाता है या नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *