गांव दड़बा कलां में श्री मद्भागवत कथा : भगवान ने अपने भक्तों के लिए मधुर मधुर लीलाएं करी है : गंगा मिश्रा

Himachali Khabar

Shrimad Bhagwat Katha in village Dadba Kalan: God has performed sweet deeds for his devotees: Ganga Mishra

गांव दड़बा कलां स्थित श्री कृष्ण प्राणामी गोशाला में श्री मद्भागवत कथा करते हुए गंगा मिश्रा ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, भगवान ने अपने भक्तों के लिए मधुर मधुर लीलाएं करी है ताकि हम उन लीलाओं का गण करके सहज में ही उनकी भक्ति प्राप्त कर सके आज गोवर्धन धारण लीला का भी दर्शन हुआ, भगवान की यह लीला इंद्र मान  भंग की  लीला भी कहीं जाती है, इसमें भगवान यह बताते हैं कि मनुष्य तो क्या जब देवताओं को भी अभिमान हुआ है, तो भगवान ने उनका अभियान दूर किया। 

Shrimad Bhagwat Katha in village Dadba Kalan: God has performed sweet deeds for his devotees: Ganga Mishra

आज की कथा में भगवान की बाल लीलाओं के दर्शन हुए जिनमें से भगवान श्याम सुंदर ने अपने बचपन में गोपियों के मन को मोहने के लिए जो सुंदर-सुंदर लीलाएं करी थी कभी माखन चोरी, कभी उन्होंने मिट्टी खाने के लीला लीला करी थी, फिर उन्होंने एक बार यमुना जी के हृद में रह रहे कालिया नाग को को यमुना जी से निकाला, यह कालिया नाग यमुना जी के हृद में रहता था, और यमुना जी के जल को विषैला बना दिया था हमारे श्याम सुंदर ने कालिया नाग को यमुना जी से निकला और यमुना जी के जल को शुद्ध करें तो भगवान का अवतार पृथ्वी के भार को हरण करने के लिए, देवताओं की अभिमान को दूर करने के लिए, पृथ्वी जल वायु और अग्नि की शुद्धि, भक्तों को आनंद देने के लिए हुआ है। गोशाला में 3 मार्च तक श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *