NXT Conclave 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 1 मार्च को iTV नेटवर्क द्वारा आयोजित NXT कॉन्क्लेव 2025 में शिरकत की। उन्होंने NewsX World चैनल को लॉन्च करने के बाद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मखाने का जिक्र किया। बिहार में कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाला है, ऐसे में प्रधानमंत्री भले ही कही भी जाते हो लेकिन वो चुनावी राज्य का जिक्र करना नहीं भूलते।
हमारा मखाना ग्लोबल हो गए
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में बिहार के मखाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा मखाना लोकल से ग्लोबल हो रहा है। भारत के मिलेट्स-श्रीअन्न भी लोकल से ग्लोबल हो रहे। कई साल पहले मैंने ये विजन देश के सामने रखा था कि लोकल के लिए वोकल होइए।आज इस वजन को सच्चाई में बदलते हुए देख रहा हूँ। हमारे आयुष प्रॉडक्ट्स और योग लोकल से ग्लोबल हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कार्यक्रम में बैठे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टोनी एबॉट का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे मित्र रोज योग करते हैं।
दुनिया हैरान है
पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत पर आज पूरी दुनिया की नजर है। दुनिया भर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं। 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन हुआ। दुनिया यह देखकर हैरान है कि इस आयोजन में 66 करोड़ लोग एक छोटी सी जगह पर इकट्ठे हो गए। लोग आश्चर्यचकित हैं कि कैसे एक अस्थाई शहर में, नदी तट के किनारे करोड़ों लोगों ने स्नान किया। दुनिया ने भारत के संगठनात्मक और नवप्रवर्तन कौशल को देखा।
हमने करवाया दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया, भारत का आयोजन और नवप्रवर्तन कौशल देख रही है। हम सेमीकंडक्टर से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक का निर्माण यहीं पर कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही, भारत ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव कराए हैं। 60 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत में कोई सरकार लगातार तीसरी बार वापस लौटी है।