महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़, वीडियो भी बनाया, आग-बबूला फडणवीस ने दिया ये आदेश..

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़, वीडियो भी बनाया, आग-बबूला फडणवीस ने दिया ये आदेश..जलगांव/मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ बदमाश लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों को छेड़ा है। खुद मंत्री रक्षा खडसे ने इस मामले की शिकायत मुक्ताई नगर थाने में जाकर की है।

वीडियो बना रहे थे बदमाश

पुलिस ने बताया कि कुछ लड़कों ने मेले के दौरान रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की है। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर भी पकड़ा और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के मेले के दौरान लगातार रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने आगे बताया कि अनिकेत घुई नामक लड़के और उसके 7 दोस्तों नेमेले के दौरान 3-4 लड़कियों का पीछा किया और फिर उनके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने कहा कि हमने इस मामले POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट और IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगा दी गईं हैं।

CM फडणवीस ने ये कहा

मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी आ गया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे घटिया हरकत बताया है।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *