हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, दो बार विधायक रहे सांगवान


Himachali Khabar

हरियाणा की बड़ी खबरों में चरखी दादरी से है। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया, सतपाल सांगवान वर्तमान में दादरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुनील सांगवान के पिता थे। जानकारी के अनुसार सतपाल सांगवान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, सांगवान ने रविवार रात 2 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर चरखी दादरी के लोहारू रोड़ स्थित उनके निवास स्थान पहुंचेगा. जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, इसके बाद दादरी जिले के उनके पैतृक गांव चंदेनी में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सतपाल सांगवान का राजनीतिक सफरनामा
पूर्व मंत्री सतपाल सांवगना ने चरखी दादरी विधानसभा से छह बार चुनाव लड़ा था. जिसमें सांगवान 2 बार विजय हासिल की थी, प्रथम उन्होंने बार 1996 में हरियाणा विकास पार्टी से विधायक बने थे और इसके बाद दूसरी बार 2009 में हजकां टिकट पर विधायक चुने गए थे, इसके बाद में हजकां का कांग्रेस में विलय होने पर भूपेंद्र हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री भी रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *