मोहाली/चंडीगढ़। येशु-येशु वाले बाबा के नाम से मशहूर बजिंदर सिंह को रेप केस में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। मोहाली की अदालत ने उसे यह सजा सुनाई है। सजा के ऐलान के बाद अदालत के आस-पास सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। बता दें कि 3 दिन पहले बजिंदर को अदालत ने दोषी ठहराया था।
महिला से रेप का आरोप
दोषी करार दिए जाने के बाद बजिंदर सिंह को पटियाला की जेल में बंद किया गया था। बता दें कि बजिंदर पर आरोप है कि उसने विदेश में बसाने के बहाने एक महिला के साथ रेप किया था और उसका वीडियो भी बनाया था। बजिंदर ने धमकी दी थी कि अगर उसका विरोध किया तो फिर वो वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।
कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा
सजा से बचने के लिए पादरी बजिंदर ने अदालत में गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया था। उसने कहा कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी काफी बीमार रहती है। बजिंदर ने कहा कि उसकी टांगों में रॉड डली हुई है। इन्हीं सब वजहों से उसके ऊपर रहम किया जाए। लेकिन अदालत ने बजिंदर की सभी दलीलों को खारिज कर दिया।