कल लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, विपक्ष का ऐलान- खुलकर करेंगे विरोध..

कल लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, विपक्ष का ऐलान- खुलकर करेंगे विरोध..Waqf Bill: विवादित वक्फ संसोधन विधयेक कल यानी 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के बाद लोकसभा में पेश किया जायेगा। स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर 8 घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया है। इसके बाद इसे लोकसभा में पास किया जाएगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने जब चर्चा के लिए 8 घंटे समय होने की जानकारी दी तो विपक्ष ने इसे बढ़ाकर 12 घंटे करने की मांग की है।

बढ़ सकता है समय

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विधेयक पर चर्चा के लिए समय बढ़ाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हम विधेयक का विरोध करेंगे। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ में सुधार समय की मांग है। वक्फ संशोधन विधेयक पर आज लोकसभा में भी हंगामा हुआ। प्रश्नकाल खत्म होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

वक्फ का मतलब जानिए

वक्फ एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब है किसी को कुछ दान देना। कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से घर, जमीन या पैसा किसी मस्जिद, स्कूल या अस्पताल जैसे धार्मिक कार्यों के लिए दे देता है तो फिर इसे वक्फ कहा जायेगा। ऐसे में वह व्यक्ति फिर उस संपत्ति का मालिक नहीं रहता है बल्कि दान हुई संपत्ति अल्लाह का माना जाता है।

जानिए सरकार वक्फ बोर्ड के कानून में क्या बदलाव कर रही?

  • वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिमों रहेंगे।
  • महिला और अन्य मुस्लिम समुदाय का पार्टिसिपेशन बढ़ाया जायेगा।
  • बोर्ड पर सरकार अपना नियंत्रण बढ़ाना चाहता है। इससे वक्फ के पैसे और संपत्ति का हिसाब-किताब पारदर्शी रहेगा।
  • जिला मजिस्ट्रेट के ऑफिस में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा ताकि संपत्ति के मालिकाना हक का पता रहे।
  • CAG वक्फ के खातों का किसी भी वक़्त ऑडिट करवा सकती है।
  • वक्फ परिषद में पहले सिर्फ सिर्फ शिया और सुन्नी होते थे लेकिन अब आगा खानी और बोहरा भी होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *