मेरठ/ नई दिल्ली। विवाह एक दो परिवारों को मिलाने वाली परंपरा है। मंडप सज चुका था। घर में शाहनाइयों की धुन बज रही थी, साथ ही मंगल गीत गाए जा रहे थे। दुल्हा के घर वाले बारात को लेकर आने के लिए तैयार थे। दुल्हन का पूरा परिवार बारात के स्वागत के लिए तैयार था। लेकिन बाद में पता चला कि दुल्हन किसी के साथ भाग गई है। दुल्हा को जैसे ही पता लगा,वह बेहोश हो गया। दुल्हे को बताया गया कि दुल्हन की ब्यूटी पार्लर से लौटते समय एक्सीडेंट में मौत हो गई है। लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि यह सब झूठ है, सच्चाई और कुछ है। इस घटना ने सबको चौंका दिया था। दुल्हन की मौत नहीं हुई, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग निकली है।
ब्यूटी पार्लर से फरार
यह मामला मेरठ के दौराला में एक विवाह समारोह में हुआ है। दुल्हन शादी के दिन ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना सोमवार की देर रात की है। दौराला के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी रोहटा थाना क्षेत्र के एक युवक से तय की थी। सोमवार रात को बरात आनी थी। परिवार ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंडप सज चुका था और खाना भी तैयार था। बरात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो गए। पार्लर में पूछताछ करने पर पता चला कि दुल्हन तो काफी देर पहले ही जा चुकी थी।
मामले की जांच
कुछ लोगों ने बताया कि दुल्हन का अपने एक रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।वह उसी के साथ पार्लर से फरार हो गई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।दुल्हन के माता-पिता ने तुरंत दूल्हे के परिवार को फोन कर बरात न लाने को कहा।दुल्हन के परिजनों ने रिश्तेदार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Read also: