
जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो उसका स्वागत अच्छे से किया जाता है। लेकिन कुछ मेहमान बड़े खास होते हैं। इनका स्वागत भी हम खास तरीके से ही करते हैं। जब बात स्वागत की आती है तो देश का सबसे अमीर घराना इस मामले में नंबर 1 पर रहता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) की बात कर रहे हैं।

अंबानी परिवार के घर जब भी कोई फंक्शन होता है तो वह बड़ा भव्य और विशाल होता है। उनके घर होने वाले कार्यक्रमों में सैकड़ों मेहमान आते हैं। इनमें बॉलीवुड सितारों से लेकर बड़े बड़े नेता लोग तक शामिल होते हैं। लेकिन आज हम आपको अंबानी परिवार के एक ऐसे खास मेहमान से मिलाने जा रहे हैं, जो इस फैमिली के लिए बड़ी बड़ी सेलिब्रिटीज से भी ज्यादा अहमियत रखता है।
इस मेहमान का कनेक्शन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) से है। यह मेहमान अनंत अंबानी के बेहद करीब है और जल्द ही अंबानी परिवार का नया सदस्य भी बन सकता है। दरअसल हम यहाँ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट (Radhika Merchnat) की बात कर रहे हैं। राधिका और अनंत आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। खबरों की माने तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

ऐसे में मीडिया राधिका मर्चेंट को अंबानी परिवार की छोटी बहू के रूप में देखती है। गौरतलब है कि अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता है। मुकेश नीता के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका से साल 2019 में शादी रचाई थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। अब सबकुछ सही रहा तो जल्द ही अंबानी परिवार में छोटी बहू की एंट्री भी हो सकती है।

अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने के सबसे ज्यादा चांस राधिका मर्चेंट के ही हैं। इसकी वजह उनका अनंत अंबानी के बेहद करीब होना है। इसके अलावा राधिका को कई बार अंबानी परिवार के साथ देखा जा चुका है। जब भी अंबानी परिवार में कोई कार्यक्रम होता है तो राधिका का खास स्वागत होता है। वह अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छे से घुलमिल भी गई है। यहाँ तक कि जब राधिका का जन्मदिन था तो अंबानी परिवार ने इसे साथ में मनाया था।

राधिका की ईशा अंबानी के साथ भी अच्छे से बनती है। दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) और शैला मर्चेंट (Shaila Merchant) की बेटी हैं। राधिका के पिता वीरेन मर्चेट एन्फोर्स हेल्थकेयर (Encore Healthcare) के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। अनंत अंबानी की तरह ही राधिका को भी जानवरों से प्यार है। वह अपना एक NGO भी चलाती हैं।

राधिका मर्चेंट की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनकी एक तस्वीर फैशन मैगजीन ‘वोग’ (Vogue) में भी छप चुकी है। राधिका दिखने में बला की सुंदर है। उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी अच्छा है। वह एक फैशनेबल लेडी हैं। उन्होंने अपना ग्रैजुएशन पॉलिटिक्स साइंस एंड इकोनॉमिक्स में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से किया है। फिलहाल वह अपने परिवार का बिजनेस चलाने में हेल्प करती हैं।