अब 50 साल के बाद भी हड्डियां रहेंगी मजबूत, लेकिन इन फूड्स का रोजाना करना होगा सेवन. बूढ़े होकर भी दिखेंगे जवान‹ ˠ

अपने दैनिक जीवन में हम सभी यह अनुभव करते हैं कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, शारीरिक रूप से हम कमजोर होने लगते हैं। इसका प्रमुख कारण हमारी हड्डियों का धीरे-धीरे कमजोर होते जाना होता है। इस तरह के लक्षण 50+ वाले लोगों में विशेष रूप से दिखने लगते हैं खासकर महिलाओं में यह समस्या और तेजी से फैलती है।

अब 50 साल के बाद भी हड्डियां रहेंगी मजबूत, लेकिन इन फूड्स का रोजाना करना होगा सेवन. बूढ़े होकर भी दिखेंगे जवान‹ ˠ

अतः इस समस्या से सावधान रहने के लिए हमें पहले से ही खान-पान के प्रति अपनी दिनचर्या को संतुलित और नियमित रखना होगा। इसलिए हमें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो भविष्य में भी शरीर को पुष्ट रखें।

हड्डियों को मजबूत बनाने वाले पोषक तत्व

50+ के बाद भी हेल्दी बोन चाहने वालों को अपनी खाद्य सामग्री में कैल्शियम और विटामिन D के साथ-साथ उन सभी पोषक तत्व वाले फूड आइटम को शामिल करना होगा, जो हमारे शरीर को मजबूत रखने में सहायक हो। जानी मानी डाइटिशियन आयुषी यादव ने हेल्दी बोन के लिए निम्न फूड्स को अपने रूटीन डाइट में शामिल करने की सलाह दी है तो चलिए अब हम सबसे पहले उन फूड्स के बारे में जानते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

  • दूध और दूध से बने पदार्थ
  • पत्तेदार सब्जियां
  • ओट्स
  • खिचड़ी
  • होल ग्रेन
  • फल
  • गाजर
  • मटर
  • मखाना
  • अंजीर
  • सलाद
  • नट्स
  • अंडा
  • शकरकंद
  • मशरूम
  • मूली
  • पालक

डाइट से संबंधित ध्यान रखने योग्य बातें

  • सलाद का सेवन भोजन करते समय ही करना ज्यादा लाभकारी होता है।
  • दिन में दो बार दूध पीना चाहिए क्योंकि दूध में भरपूर कैल्शियम होता है।
  • दूध न पसंद होने की स्थिति में दालों का नियमित सेवन करें।
  • अंडा सहित शेष नॉनवेज फूड्स भी हड्डियों के लिए लाभकारी है।
  • दिन भर में 8-10 ग्लास पानी अवश्य पीना चाहिए।
  • रस वाले फलों का जूस पीना लाभकारी होता है।
  • रोजाना आधा घंटा वॉक करें या मेहनत वाला शारीरिक श्रम साध्य कार्य करें।

अगर आप इस लेख में बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए रोजाना उन फूड्स का सेवन करते हैं तो 40 या 50 साल की आयु के बाद भी आपका शरीर मजबूत रहेगा। इसके अलावा आपकी आयु बढ़ने पर भी हड्डियां मजबूत रहेगी तथा आप दिखने में पूरी तरह जवान लगेंगे।