नई दिल्ली: Rose Day के साथ ही 7 फरवरी से Valentine Day week का भी आगाज हो गया है। बता दें कि वैलेंटाइन सप्ताह यानी आशिकों का महीना कहे जाने वाला फरवरी शुरु हो चुका है। ऐसे में लोग अपने प्रेमी-प्रेमिकाओं से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इसी के साथ कुछ मनचलें आशिक भी इस दिन का फायदा उठाकर लड़कियों को आते-जाते परेशान कर रहे हैं। सोशल मीडिया से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ मनचले आशिक लड़कियों से सरेआम बदतमीजी करते हुए दिख रहे हैं।
लड़कियों को रोककर छेड़ा
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दिलफेंक आशिक स्कूटी पर सवार लड़कियों को छेड़ रहे हैं। लड़के स्कूटी पर सवार लड़कियों का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सड़क पर लड़कियों को तंग करते इन मनचलों का सामना पुलिसवाले और फौजी से हो जाता है। इसके बाद पुलिस वालें रक्षक बनकर इन आशिकों का ऐसा भूत उतारते हैं कि, ये वीडियो वायरल हो जाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मनचलों की बढ़ती हरकत को देख वहां पर एक आर्मी मैन और पुलिसकर्मी की एंट्री हो जाती है। इसके बाद ये दोनों मिलकर इन लड़कों को पीटते हैं।
रोज डे ? पर अपनी सेटिंग का पीछा करने वालों के ताजा रुझान आ गये हैं
सावधानी हटी दुर्घटना घटी ????— आरती तिवारी ?? हर हर महादेव ?? (@Aarti8016) February 7, 2025
वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘रोज डे पर अपनी सेटिंग का पीछा करने वालों के ताजा रुझान आ गये हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी’। हालांकि ये वायरल वीडियो Content Creator के द्वारा मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस Funny Video को ‘आरती तिवारी हर हर महादेव’ नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर 62000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि- रुझान काफी अच्छे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि-ऐसे लोगों के लिए जूता डे अच्छा है।
Also Read…