Himachali Khabar
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। बरसात व कई जगह पर ओलवृष्टि होने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज शनिवार यानि 7 जुलाई को हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के साथ ही यूपी से लेकर बिहार तक मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर हरियाणा प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में 7 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और गर्मी और तेज हो जाएगी। राजधानी में 8 जून से लेकर 12 जून तक अधिकतम तापमान क्रमश: 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
वहीं बात करें राजस्थान की तो यहां पर अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में शुक्रवार से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार को केवल कोटा-उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है।