हरियाणा प्रदेश में अब शुरू होगी भंयकर गर्मी, 9 से 11 जून तक चलेगी लू, हरियाणा में इस दिन आएगा मानसून

हरियाणा प्रदेश में अब शुरू होगी भंयकर गर्मी, 9 से 11 जून तक चलेगी लू, हरियाणा में इस दिन आएगा मानसून
mahendra india new delhi

पिछले दिनों बरसात होने से हरियाणा में तापमान के अंदर गिरावट देखने को मिली। अब शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश के अंदर आने वाले समय में भयंकर गर्मी पड़ने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 8 से नौ दिन बरसात की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान लू चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग मौसम को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। हरियाणा प्रदेश में मानसून पहुंचने में अभी कम से कम 15 से 18 दिन लगेंगे।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। नौ से 11 जून के बीच दक्षिण हरियाणा व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जाएगा। इस दौरान हिसार, सिरसा व अन्य जिलों में भंयकर गर्मी की उम्मीद है। इस समयावधि के दौरान लू चलने की पूरी संभावना है।
शनिवार के दिन की बात करें तो सबसे गर्म शहर सिरसा रहा। सिरसा में दिन व रात का सभी जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने मौसम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान ऊपर चढ़ेगा। फिलहाल अगले 4 से 5 दिन कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मानसून पहुंचने में अभी कम से कम 15 से 18 दिन लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *