सिरसा और रोहतक में 45 डिग्री तापमान, हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

सिरसा और रोहतक में 45 डिग्री तापमान, हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी
Himachali Khabar

हरियाणा में गर्मी ने एक बार फिर असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार 9 जून को भी कई प्रदेशों में भंयकर गर्मी पड़ने के आसार है। कई जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान, सिरसा और रोहतक में 45 डिग्री तापमान, IND ने हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया 
तीन दिन तक बढ़ेगा तापमान
सोमवार के दिन भंयकर गर्मी का असर देखने को मिला। तीन दिन तक बढ़ेगा तापमानइससे दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आई। वहीं दुपहियां वाहन चालक गर्मी से बेचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए नजर आए। रविवार के दिन हरियाणा प्रदेश नौ शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिसमें सिरसा सबसे गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 9 जून से हरियाणा के 11 जिलों में लू का प्रकोप शुरू हो सकता है।

लू की चेतावनी: मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से सटे हरियाणा के सिरसा,  महेंद्रगढ़, झज्जर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में 9 से 11 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी. इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा.

मौसम का पूर्वानुमान
वैसे देखे तो मौसम विभाग ने 11 जून तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। हालांकि, 12 जून से एक बार फिर बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं आंधी और बरसात के संकेत हैं। इसी बीच हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में बरसात का अनुमान नहीं है। इस दौरान प्रचंड गर्मी परेशानी का सबब बनेगी। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का दौर थमने से बाढ़ जैसी समस्या से काफी राहत है। मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में शुष्क मौसम और बढ़ता तापमान:
हरियाणा प्रदेश के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया कि अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. कुछ स्थानों पर हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *