Delhi Weather Today: हाय गर्मी! दिल्ली-NCR में गर्म हवाएं करेंगी हाल बेहाल, IMD ने दे दी चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा राजधानी का मौसम..

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम अब पूरी तरह से बदलने वाला है। वहीँ अब राजधानी के लोगों को तपिशभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। जी हाँ! राजधानी दिल्ली में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीँ पिछले दो-तीन दिनों से दिन और रात दोनों ही जगह गर्मी है। वहीँ इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि, राजधानी के लोगों को 13 जून से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कैसा रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी का मानक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 71 फीसद और न्यूनतम स्तर 25 फीसद दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस या कुछ जगहों पर इससे भी अधिक दर्ज किया गया। वहीँ अब मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के हटने और मानसून में देरी के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ा है। पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं लू के हालात पैदा कर रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा

केवल यही नहीं बल्कि मौसम विशेषज्ञों का कहना है की, ज़्यादातर मामलों में हीट स्ट्रोक तब होता है जब ज़्यादा तापमान में ज़्यादा मेहनत करने की वजह से आपका शरीर ज़्यादा गरम हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपातकालीन उपचार की ज़रूरत होती है। हालांकि, जो लोग गर्मी में ज़्यादा मेहनत नहीं करते और डिहाइड्रेटेड रहते हैं, उन्हें भी हीट स्ट्रोक हो सकता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते और गर्मी में बैठे रहते हैं, तो भी हीट स्ट्रोक जैस समस्या आप पर अटैक कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *