Delhi Weather Today: दिल्लीवालों को कब तक सहना पड़ेगा गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब बदलेगा मौसम..

Delhi Weather Today: दिल्लीवालों को कब तक सहना पड़ेगा गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब बदलेगा मौसम..Delhi Weather Today: दिल्लीवालों को गर्मी का सितम पछले कई दिनों से सहना पड़ रहा है। वहीँ राजधानी के लोगों को रात में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को अगले दो दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून से ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 12 जून के बाद लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीँ मंगलवार को दिल्ली में 45.5 डिग्री और रिज में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि, गर्मी और उमस के कारण मंगलवार को राजधानी में लोगों को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करना पड़ेगा। वहीँ मौसम विभाग ने बुधवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानिए कब बदलेगा मौसम

वहीँ राजधानी में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है, हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है और हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन, मौसम विभाग ने 13 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 14 जून को भी हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *