google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Saturday, March 25, 2023
India

26 फरवरी 2023 राशिफल: आज 3 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्ति के हैं योग


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है लेकिन आपको बिजनेस के लेनदेन में ख्याल रखना होगा। पहले सब कुछ अच्छी तरह से जांच परख लीजिए। इस राशि की महिलाओं का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह चिंता दूर हो जाएगी। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। होलसेल का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अधिक मुनाफा मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं, उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाए विनम्रता से समझाना बेहतर रहेगा इससे आपके रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको फालतू के खर्चों को कम करके बचत करने के बारे में सोच विचार करना होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। दूरदराज के व्यक्तियों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी साबित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। इस राशि के व्यक्ति अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उसके लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। किसी जरूरतमंदों को कपड़े का दान करें, सब कुछ शुभ ही शुभ होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। जो व्यक्ति संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से कोई ऑफर आ सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आपका लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी-बहुत नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का दिन बाकी के दिनों की अपेक्षा काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा। जल्दी आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा बढ़ जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। आज आप किसी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपका कोई कार्य जो बहुत दिनों से रुका हुआ था, वह आज पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपको इस काम में अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। लोहे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को उम्मीद से अधिक ज्यादा लाभ होने के योग बने हुए हैं। अचानक किसी अतिथि के आने से घर में उल्लास का माहौल बन जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। जो व्यक्ति राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, जहां पर लोगों पर आपकी बातों से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका ठीक रहने वाला है। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूरी लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा समाज में किए गए कामों से आपका सम्मान बढ़ेगा। इससे आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि की महिलाओं का दिन काफी बढ़िया रहेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताने से अनुभव होगा कि आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच उठना बैठना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को सफल करेंगे और अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सारे काम बन जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply