JSW MG मोटर ने भारत में 2026 MG Hector Blackstorm और Snowstorm एडिशन लॉन्च कर दिए हैं. दोनों स्पेशल एडिशन की कीमत ₹19,99,800 रखी गई है. ये दोनों 5सीटर Hector के लिमिटेड एडिशन हैं. कंपनी ने इनके डिजाइन, कलर, इंटीरियर और एक्सेसरीज में कई बड़े बदलाव किए हैं.

दोनों मॉडल में 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 143 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को सिर्फ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.
Blackstorm और Snowstorm में क्या खास?
MG Hector Blackstorm में पूरी तरह ब्लैक एक्सटीरियर थीम दी गई है. वहीं Snowstorm में पर्ल व्हाइट बॉडी और Starry Black रूफ मिलती है. दोनों मॉडल में Storm Hex ग्रिल, डार्क क्रोम MG लोगो, पियानो ब्लैक रूफ रेल्स, स्मोक्ड कनेक्टेड टेललैंप्स और ब्लैक हेडलैंप बेजल दिए गए हैं. SUV में Aura Storm Blade अलॉय व्हील्स के पीछे रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं. स्किड प्लेट्स, बॉडी क्लैडिंग और टेलगेट पर भी डार्क फिनिश मिलती है.
दोनों एडिशन में ब्लैक लेदर सीट्स और फ्रंट हेडरेस्ट पर एडिशन का नाम लिखा गया है. इसके अलावा गनमेटल फिनिश वाला लेदर स्टीयरिंग व्हील, 8कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डुअलपेन पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
स्क्रीन और कनेक्टेड फीचर्स
Hector में 35.56 सेमी का पोर्ट्रेट HD टचस्क्रीन और 17.78 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. Smart Boost सिस्टम स्क्रीन की प्रोसेसिंग को तेज करता है. वहीं iSwipe फीचर से दो और तीन उंगलियों के इशारे से क्लाइमेट, नेविगेशन और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है. iSmart सिस्टम में 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, डिजिटल ब्लूटूथकी, कीशेयरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट मिलते हैं. फोन से ऑडियो, AC और एम्बिएंट लाइटिंग को भी कंट्रोल किया जा सकता है.
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए 360डिग्री HD कैमरा, व्हील व्यू, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिलहोल्ड कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट दिए गए हैं. SUV में ADAS और रेनसेंसिंग वाइपर भी मिलते हैं. कंपनी स्टॉर्म पैकेज के तहत खास बैज, रेड टेलगेट एक्सेंट, फॉग लैंप डिटेलिंग, ORVM प्रोटेक्टर और साइड स्टेप्स भी दे रही है. MG 84 महीने तक ऑनरोड कीमत पर 100% फाइनेंस का ऑप्शन दे रही है. इसके अलावा MG Shield 3+3+3 पैकेज में 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल रोडसाइड असिस्टेंस और 3 फ्री सर्विस शामिल हैं.


