आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि फिल्म का दूसरा भाग बनाया जा रहा है, जिसमें कहानी को करीब 10 साल आगे ले जाया जाएगा। यह फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ उनकी एक बार फिर वापसी होगी।

16 साल बाद लौटेंगे ‘3 इडियट्स’, आमिर खान ने किया कन्फर्म- दिखेगा 10 साल का गैप
16 साल बाद लौटेंगे ‘3 इडियट्स’, आमिर खान ने किया कन्फर्म- दिखेगा 10 साल का गैप

हालांकि, इसी बीच उनकी दूसरी बड़ी प्रोजेक्ट दादासाहेब फाल्के बायोपिक को फिलहाल टाल दिया गया है। वजह यह है कि राजकुमार हिरानी अभी तक इसकी स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए इसे अभी ‘बैक बर्नर’ पर रख दिया गया है।

3 Idiots साल 2009 में रिलीज हुई थी, भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है। इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दोस्तों की कहानी पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और यह कल्ट क्लासिक बन चुकी है।

आमिर खान ने बताया कि उन्होंने 3 Idiots 2 की कहानी सुनी है और यह काफी अच्छी और दिलचस्प है। इसमें वही पुराना हास्य और अनोखी कहानी होगी, लेकिन किरदारों की जिंदगी को 10 साल आगे दिखाया जाएगा।

वहीं दादासाहेब फाल्के बायोपिक, जो भारतीय सिनेमा के जनक पर आधारित है, अभी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। फाल्के को भारतीय सिनेमा का पितामह माना जाता है, जिन्होंने 1913 में भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई थी।