Featured Image

ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर दवा (कैप्सूल) खाने के बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पति उसकी तकलीफ और दर्द को नजरअंदाज करता था. इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घर पर कब्जा करने की बात कहता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जाता है कि महिला आरोप लगाती है कि उसका पति उसे मारता-पीटता है और कैप्सूल खाकर जबरदस्ती संबंध मनाता है. वह मना करती है, लेकिन वह मानता नहीं है. महिला ने ये भी बताया कि उसके पिता नहीं हैं और उसका पति कहता है वह अपनी पत्नी की मां और भाई को मारकर उसके घर पर कब्जा कर लेगा.

एक महिला का शरीर लोहे का नहीं होता है।जो उसको दर्द नहीं होगा। क्या शारीरिक सम्बंध उसके शरीर से ज्यादा पुरुष के लिए अहमियत रखता है। एक पुरुष अपनी पत्नी के साथ दवाई(कैप्सूल) खाकर शारीरिक सम्बंध बनाता था। जिससे प्रताड़ित होकर महिला पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराने गई।

— Krashan kant Bhidvaliva (@krashankan7970) October 29, 2026

तीन साल पहले हुई थी शादी

महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले उसके भाई ने करवाई थी. महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला महिला थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन उसके पति ने 5 हजार रुपये देकर मामला बंद करवा दिया.

नेटिजंस ने क्या कहा?

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘यह सरासर क्रूरता और वैवाहिक दुष्कर्म है, महिला का साथ देना और सख्त कानूनी कार्रवाई करना जरूरी है.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यह भी एक तरह का अत्याचार है ,आवाज उठाना चाहिए इसके खिलाफ. वहीं अन्य ने कहा- अत्याचार से भी बढ़कर है।जो अपनी ही पत्नी का नहीं हो सकता है. वो इंसान नहीं जानवर.