Rajasthan Twin Brothers Murder: राजस्थान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दो जुड़ावा मासूम भाइयों की गला काटकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान विनय और विष्णु के रुप में की गई है. मंगलवार सुबह दोनों बच्चों के शव घर के पास एक प्लॉट में मिले. ये पूरा मामला प्रदेश के डीग जिले के जनूथर थाना इलाके के बडेसरा का है. उनके शरीर पर जगहजगह कट के निशान थे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि हत्या के बात सबूत मिटाने और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है.

इस मामले में बच्चों की मां, एक युवक और नाबालिग को हिरासत में लिया है. तीनों की भूमिका जांची जा रही है. हत्या के पीछे का कारण भी पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पुलिस को घर से एक कुल्हाड़ी मिली है. उस पर खून के निशान मिले हैं. बच्चों पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं.
पुलिस की जांच बच्चों की मां के इर्दगिर्द केंद्रित
पुलिस के अनुसार, जांच में बच्चों की मां का सूट मिला है, जिस पर खून के निशान हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद पानी से सफाई की गई. इससे मामले में पुलिस की जांच बच्चों की मां के इर्दगिर्द केंद्रित हो गई है. हालांकि, सही स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी. एफएसएल टीम ने इस वस्तुओं से सेंपल लिए हैं. पुलिस महिला की फोन हिस्ट्री और युवक के साथ व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत की भी पड़ताल कर रही है. बच्चों के पिता खेती करते थे.
पुलिस को है ये आशंका
पांच साल पहले एक हादसे में उनकी जान चली गई. उनके चार बच्चे थे. सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है. दूसरे नंबर पर 15 साल का एक बेटा है. फिर ये दोनों जुड़वा भाई थे. बच्चे अपनी मां के साथ नाना के घर पर लगभग तीन साल से रह रहे थे. पुलिस को आंशका है कि हत्या के दोनों बच्चों के शव को घर से लगभग 250 मीटर दूर प्लॉट तक ले जाया गया. वारदात करीब 2 बजे होने का अनुमान लगाया गया. मामले की जांच जारी है.



