Etawah News: इटावा जिले की एसओजी और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई मुठभेड़ में 2525 हजार रुपए के दो इनामी लुटेरों को मार गिराया. SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे सूचना दी. मुठभेड़ के दौरान एसओजी के दो सिपाही गोली लगने से घायल हो गए. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। बदमाशों ने भागते समय एक राहगीर से बाइक लूट ली और पास के प्राथमिक विद्यालय से स्कूल ड्रेस पहने एक बच्चे को बंधक बनाकर उसकी आड़ में पुलिस पर लगातार फायरिंग की. पुलिस ने बच्चे को सकुशल छुड़ाने के बाद दोनों बदमाशों को अलगअलग स्थानों पर जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया.

चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित था

पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई को इकदिल थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश अंकित उर्फ सीपू पुत्र किशनचंद निवासी ग्राम रमायन, थाना भरथना के अपने साथी सुमित यादव उर्फ विवेक पुत्र गुलाब सिंह निवासी नगला हरनाथ, थाना सैफई के साथ झारखंड भागने की सूचना मिली थी. सुमित चौबिया थाना क्षेत्र की लूट की घटना में भी वांछित था और उस पर भी 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. सूचना मिलते ही एसओजी और सर्विलांस टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दी.

ट्रेन से उतरकर भागने लगे बदमाश

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही दोनों बदमाश उतरकर भागने लगे. पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने एसओजी टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया. इसके बाद दोनों बदमाश एक राहगीर से मोटरसाइकिल लूटकर भाग निकले. पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए उन्होंने पास के प्राथमिक विद्यालय से स्कूल ड्रेस पहने एक बच्चे को बंधक बना लिया और उसकी आड़ में पुलिस पर लगातार गोलियां चलाते रहे.

बच्चे को सुरक्षित बचाया

एसओजी टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए पहले बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद दोनों बदमाश अलगअलग दिशाओं में भाग निकले. पुलिस की दो टीमें उनका पीछा करती रहीं. एक बदमाश को जवाबी फायरिंग में मार गिराया गया, जबकि दूसरा खेतों की ओर भाग गया. खेत में घेराबंदी के दौरान उसने फिर पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बावजूद पुलिस टीम ने मोर्चा संभाले रखा और जवाबी कार्रवाई में उसे भी ढेर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दी जानकारी

SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बदमाश लंबे समय से लूट और चेन स्नेचिंग सहित कई संगीन वारदातों में वांछित थे. गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, राहगीर से बाइक लूटी और एक मासूम बच्चे को बंधक बनाकर उसकी आड़ में फायरिंग की. पुलिस ने संयम और रणनीति के साथ पहले बच्चे की जान बचाई, फिर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि घायल दोनों पुलिसकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, मारा गया सुमित यादव उर्फ विवेक थाना सैफई का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ इटावा, लखनऊ, फिरोजाबाद व मैनपुरी समेत कई जिलों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित 26 मुकदमे दर्ज थे. वहीं अंकित उर्फ सीपू के खिलाफ बसरेहर और इकदिल थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के चार मुकदमे दर्ज थे. दोनों पर 2525 हजार रुपए का इनाम घोषित था.