आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान श्रीराम के घर में अरबों रुपए की चोरी करने वाले सभी दोषियों को क़ड़ी सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जो राम के ना हुए, वो राष्ट्र के क्या होंगे. पूरे देश में चंदा चोरों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए. क्योंकि ट्रस्ट, ट्रस्ट के लोग और राम के घर डकैती करने वाले हैं. चंदा चोर छोटे प्यादों को फंसाकर राम के घर बड़ी डकैती करने वालों को बचा रही है. ऐसे में करोड़ों हिन्दुओं की आत्मा को तभी शांति मिलेगी, जब इन बड़े डकैतों को फांसी की सजा होगी.

अयोध्या में प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम के घर में महा डकैती हो गई है. के आभूषण, उनका हार, उनकी पादुका, उन पर चढ़ाए गए चांदी, सोना, हीरेजवाहरात, करोड़ोंअरबों रुपए का कैश और ना जाने क्याक्या चोरी हो गया है. इस चोरी में बहुत बड़ेबड़े राक्षस शामिल हैं. भगवान राम पर करोड़ोंकरोड़ों लोगों की आस्था है और उन करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है.
केजरीवाल ने एसआईटी को फर्जी बताया
आप ने कहा कि फर्जी एसआईटी बनी और गुरुवार को जो फर्जी एफआईआर हुई, उस फर्जी एफआईआर में आठ छोटेछोटे प्यादों को आरोपी शामिल किया गया. कोई बड़े नाम नहीं हैं. एक तरफ तो इतनी बड़ी महा डकैती हुई और दूसरी तरफ इसमें जितने बड़ेबड़े राक्षस शामिल हैं, उनको बचाने की कोशिश की जा रही है. यह एक तरह से सभी हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने वाली बात है. लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी जब तक चोरी करने वाले इन बड़ेबड़े लोगों को सरेआम फांसी की सजा नहीं दी जाएगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिंधी एसोसिएशन ने 26 जनवरी 2021 को 200 किलो चांदी दान में दी. उन्हें रसीद नहीं मिली और उन्होंने रसीद की जिद भी नहीं की. उन्हें पूरा यकीन था कि भगवान के यहां चंदा चढ़ा रहे हैं, इसमें रसीद की क्या जरूरत है. बहुत लोग जाते हैं भगवान के यहां चंदा चढ़ाते हैं, रसीद कौन मांगता है. 5 साल हो गए उन्होंने कभी रसीद की जिद नहीं की, लेकिन अब जब उन्होंने यह सारा मामला जाना तो उनकी भी रूह कांप गई. अब वे पूछ रहे हैं कि हमारी 200 किलो चांदी कहां गई? उनका विश्वास डगमगा गया. भगवान राम पर उनकी अटूट श्रद्धा है, लेकिन मंदिर को चलाने वाले और उनके ऊपर के आकाओं के ऊपर उनका विश्वास डगमगा गया है.
भगवान राम के घर में महा डकैती हो गई है। उनका हार, उनकी पादुकाएँ, सोनाचांदी और चढ़ावे के करोड़ों रुपये, सब भगवान के घर से चोरी हो गए हैं।
इस चोरी में बड़ेबड़े राक्षस शामिल हैं। जब तक इन राक्षसों को फाँसी की सजा नहीं मिलेगी, तब तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं होगा। pic.twitter.com/SkjHSLQpDi
— Arvind Kejriwal June 26, 2026
रोज 12 से 14 लाख का चंदा आता है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रोज लाखों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और चढ़ावा चढ़ाते हैं. बताया जा रहा है कि रोज 12 से 14 लाख रुपए का चंदा मंदिर में आया करता था. जब से यह खबरें मीडिया में आई हैं, यह घटकर 1 लाख रुपए से भी कम हो गया है. लोगों की आस्था को बहुत भारी ठेस पहुंची है. ऐसे ढेरों उदाहरण हैं. किसी रस्तोगी जी ने दो दीपक दान में दिए, जिसमें से एक दीपक पर अखंड ज्योति जलाई गई. बता रहे हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद उस दीपक का कोई अतापता नहीं है. बहुत सारे लोग अब अपनेअपने चंदे का हिसाब मांग रहे हैं. जिन लोगों ने अपनी जमीनें, गहने और अपने घर का पूरा सामान बेचकर सब कुछ भगवान राम पर लुटा दिया, आज उनकी आस्था को भारी ठेस पहुंची है.
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राम मंदिर के नाम पर जमीनों की भी चोरी हुई है और जमीनों के जरिए इन्होंने पैसे को साइफन ऑफ किया है. इसका एक उदाहरण है कि कुसुम पाठक और हरीश पाठक ने 18 मार्च 2021 को अपनी सवा हेक्टेयर जमीन 2 करोड़ रुपए में चंदा चोर पार्टी से संबंधित दो लोगों को बेची. मात्र 10 मिनट के अंदर मंदिर के ट्रस्ट ने 2 करोड़ की वही जमीन चंदा चोर पार्टी के लोगों से 18 करोड़ रुपए में खरीद ली. इसका मतलब 16 करोड़ रुपए ट्रस्ट ने भगवान राम के साइफन ऑफ कर दिए.
हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के साथ धोखा
उधर आप के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि गुरुवार को जब अरविंद केजरीवाल प्रभु श्री राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे, तो आननफानन में चंदा चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जब अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को मजबूती से उठाया, तो आज यह जानकारी मिल रही है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी हो गया है. राम मंदिर में हुई इस चंदा चोरी की घटना से अरविंद केजरीवाल और हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले देश के करोड़ों लोग बेहद आहत और पीड़ित हैं.



