Featured Image

Firozabad School Crime News: फिरोजाबाद l उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 13 साल के किशोर लड़के ने 7 साल के बच्चे के साथ गंदा काम किया. उसने बच्चे को क्लासरूम में ले जाकर दरवाजा किया और उसके साथ दरिंदगी की. लापरवाही के आरोप में 4 टीचर और चपरासी को सस्पेंड किया गया है.

7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म

पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट स्कूल का है. घटना बुधवार (14 अक्टूबर) दोपहर की है. 7 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने क्लास में घुसकर की दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक़, कंपोजिट स्कूल में 96 बच्चे पढ़ते हैं. पीड़ित छात्र उसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है. दोनों एक ही गाँव के रहने वाले थे. बुधवार दोपहर लंच के दौरान वह स्कूल में आया और छात्र को 20 रुपये देने का लालच दिया. वह छात्र को बहलाकर दूसरे क्लासरूम में ले गया. जहाँ मौका देख दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ कुकर्म किया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया.

टीचर ने की मामला दबाने की कोशिश

बच्चे ने रोते हुए स्कूल की टीचर को अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया लेकिन टीचर ने उसे डांटकर चुप कराकर चुप करा दिया. इसी बीच एक दूसरे छात्र ने गाँव जाकर पीड़ित छात्र के परिजन को बताया. जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे. जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची.

उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीँ, पीडित छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

4 टीचर और चपरासी को सस्पेंड किया गया

वहीँ, इस मामले में बीएसए अनिल कुमार ने संज्ञान लिया है. बीएसए अनिल कुमार ने 4 टीचर और चपरासी को सस्पेंड कर दिया है. जिन्हें सस्पेंड किया गया है उनमे सहायक अध्यापक अरुण कुमार राजपूत, वंदना तोमर, दीप्ति और साधना के साथ चपरासी मोहम्मद शाहरुख शामिल है. साथ ही शिक्षामित्र कांता देवी का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं.