Bhopal Jodhpur Express Train Loot: भोपालजोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल के दंपती के साथ लूट हो गई। एक अजनबी यात्री ने दोनों को नशीला पानी पिलाकर बेहोश किया, इसके बाद सोनेचांदी के जेवर और कैश लूट लिया। दंपती को 36 घंटे बाद जयपुर के अस्पताल में होश आया।

गुना रेलवे स्टेशन पर उतरा आरोपी
भोपाल के दंपती से लूट की वारदात भोपालजोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट के बाद गुना रेलवे स्टेशन पर उतर गया था।
करीब 30 हजार रुपये की लूट
भोपाल के दंपती से सोनेचांदी के जेवर और कैश मिलाकर कुल 30 हजार रुपये की लूट हुई। जयपुर में भोपाल के दंपती ने BNS की धारा 305C और 123 के तहत शिकायत दर्ज कराई। जयपुर में दर्ज FIR गुना GRP को भेज दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।



