महाराष्ट्र की राजनीति में अलगअलग दलों के नेताओं को एक मंच पर देखकर अक्सर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं. मुंबई में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ मंच साझा किया.

यह कार्यक्रम 75 कार्टूनिस्टों के काम और उनकी प्रोफाइल पर आधारित पुस्तक ‘महाराष्ट्र ची हास्यरेषा’ के लॉन्च के लिए आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत में संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने राज ठाकरे का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए सीएम फडणवीस की तारिफ की, और कहा, ‘राजनेताओं को आर्ट और कल्चर के लिए मतभेद भुला देना चाहिए.’

राज ठाकरे की चुटकी पर CM का मजाकिया अंदाज

कार्यक्रम में राजनीतिक मतभेदों के बीच संवाद की परंपरा पर चर्चा हुई. इस दौरान राज ठाकरे के मजाकिया अंदाज और फडणवीस के जवाब ने भी लोगों का ध्यान खींचा. आशीष शेलार की बातों पर MNS चीफ राज ठाकरे ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह खुशीखुशी फडणवीस को बारबार इनवाइट करेंगे, लेकिन शेलार को यह पक्का करना होगा कि वह 2029 तक मुख्यमंत्री बने रहें.

इस दौरान पूरे हॉल में ठहाके लगने लगे, इसपर, सीएम फडणवीस ने भी उतने ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘वह तो उद्धव ठाकरे सहित सभी का इनविटेशन स्वीकार करते हैं. साल 2019 तक जब भी उद्धव ठाकरे ने मुझे बुलाया, मैं गया. लेकिन 2019 के बाद उन्होंने नहीं बुलाया. मैं तब से इंतजार कर रहा हूं’. 2019 के चुनाव में ही बीजेपी और शिवसेना सालों बाद अलग हुए थे.

यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा CM

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं के एक साथ आने पर किसी को भी हैरान नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा,’मुझे नहीं पता कि हमें एक मंच पर देखकर कुछ लोग हैरान क्यों हुए. यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है. अलगअलग पार्टियों के नेता एक ही कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, साथ हंस सकते हैं और साथ बैठकर चाय पी सकते हैं.’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कार्टूनिस्टों के लिए एक समर्पित गैलरी स्थापित करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वह उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का सहयोग मांगेंगे. कुल मिलाकर, यह कार्यक्रम नेताओं के आपसी संवाद और हल्केफुल्के राजनीतिक कटाक्षों के कारण चर्चा में रहा.

कार्यक्रम के बाद राज ठाकरे ने क्या कुछ कहा?

मुंबई में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर MNS चीफ राज ठाकरे ने कहा, ‘आप सोच रहे होंगे कि हम तीनों आज एक स्टेज पर कैसे आए हैं. लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म होते हैं जहां हम सब राजनीति को किनारे रखकर एक साथ आते हैं. ऐसे प्लेटफॉर्म पर हम पॉलिटिक्स के बजाय आर्ट और कल्चर पर बात करते हैं.’