चुनाव आयोग को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के आरोपों को लेकर भाजपा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक संस्था पर गंभीर सवाल उठाने से पहले उसके समर्थन में ठोस तथ्य और प्रमाण सामने रखे जाने चाहिए।