Amazing Health Benefits Of Chia Seeds: अगर आप हेल्थकॉन्शियस है तो आपको अपनी डाइट में चिया सीड्स को जरुर शामिल करना चाहिए। दिखने में भले ही ये छोटी सी बीज लगें, लेकिन पानी में जाते ही ये फूल जाते हैं और अपने अंदर ढेरों पोषक तत्व समेट लेते हैं। यही कारण है कि आज डाइटिशियन से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट्स तक, हर कोई इसे ‘सुपरफूड’ मानता है और इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देता है।

पोषक तत्वों का खजाना
डाइटिशियन के अनुसार,चिया सीड्स है। दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन इनमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, ओमेगा3 फैटी एसिड और ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इतनी कम मात्रा में इतने सारे विटामिन्स और मिनरल्स मिलना ही इसे एक सच्चा सुपरफूड बनाता है।
चिया सीड्स के सेवन से मिलते है ढेरों फायदे
-
हार्ट हेल्थ के लिए बढ़िया
हेल्थ एक्सपर्ट्स केअनुसार, चिया सीड्स हार्ट हेल्थ के लिए बढ़िया माना जाता है। इसमें ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में जमे ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ को कम करने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
-
पाचन तंत्र को करता मजबूत
आपको बता दें, चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। अगर आप लंबे समय से कब्ज जैसे समस्या से जूझ रहे हैं, तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते है।
-
डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान
शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये ब्लड शुगर को एकदम से नहीं बढ़ने देते, जिससे ‘शुगर स्पाइक्स’ कंट्रोल में रहते हैं। इसके अलावा, ये इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी काफी सुधार लाते हैं।
-
एनर्जी और मेटाबॉलिज्म
चिया सीड्स में मौजूद फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट का कॉम्बिनेशन ऊर्जा प्रदान और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. जिसके कारण शरीर में हमेशा एनर्जी बनी रहती हैं।
-
पुरानी बीमारी से मिलती राहत
चिया सीड्स क्वेरसेटिन, केम्पफेरोल और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो पुरानी बीमारियों और समय से पहले बुढ़ापे के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.
चिया सीड्स डेली डाइट में कैसे शामिल करें?
खाली पेट: सबसे कारगर तरीका है कि रात में चिया सीड्स को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
खाने में मिलाएं: आप इन्हें अपनी स्मूदी, दही, ओट्स, फ्रूट सलाद या फिर नींबू पानी में मिलाकर भी आसानी से खा सकते हैं।



