Featured Image

Gorakhpur Teacher Crime News: 10 सितंबर 2026, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. टीचर ने ऐसी हरकत जिसे सुन किसी को भी शर्म आ जाए. कंप्यूटर टीचर ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को रोका और उसके साथ गंदी हरकतें की. टीचर को किस करते हुए पकड़ा गया है.

क्या है पूरा मामला

मामला जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है. वारदात बुधवार की बताई जा रही है. कंप्यूटर सेंटर में करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते आते हैं. आरोप है कंप्यूटर सेंटर के टीचर ने छात्रा को किस किया.

एक्स्ट्रा क्लास के बहाने टीचर ने छात्रा को KISS किया

जानकारी के मुताबिक़, छात्रा भी आरोपी के कंप्यूटर सेंटर में आती है. बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया. इसके बाद उसे Kiss करने लगा. इसी दौरान छात्रा का भाई अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और Kiss करते पकड़ लिया.

छात्रा के भाई ने की पिटाई

जब छात्रा के भाई ने इनसब के बारे पूछा तो टीचर कहने लगा- ये मेरी बहन है और रक्षाबंधन पर मुझे राखी भी बांधी थी. आज एक्सट्रा क्लास के लिए रुकी थी. इसके बाद भाई ने टीचर की पिटाई कर दी. उसे 2-3 थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की. साथ ही दुबारा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे टीचर छात्रा को किस करते नजर आ रहा है. हालांकि NPG न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगो में आक्रोश है. उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।