boAt Airdopes ProClip: भारतीय वियरेबल्स बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी रखने वाली बोट ने नए ओपनईयर ईयरबड्स Airdopes ProClip को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन ईयरबड्स की शुरुआती कीमत 1599 रुपये रखी है। नए डिवाइस में Sonic Seal टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसे इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक ईयरबड्स से बाहर जाने वाली आवाज को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे आसपास बैठे लोगों को आपके ऑडियो कंटेंट की जानकारी नहीं मिलती। 

तीन रंगों में उपलब्ध होंगे नए ईयरबड्स

boAt Airdopes ProClip को कंपनी ने White, Grey और Wine कलर ऑप्शन में पेश किया है। ग्राहक इन्हें boAt की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से 1599 रुपये की लॉन्च कीमत पर खरीद सकते हैं।

Sonic Seal टेक्नोलॉजी पर कंपनी का खास फोकस 

Airdopes ProClip में दी गई सोनिक सील टेक्नोलॉजी को प्राइवेसी के लिहाज से अहम फीचर माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक ईयरबड्स से बाहर निकलने वाली ध्वनि को काफी कम कर देती है। ऐसे में यूजर के पास बैठा व्यक्ति यह आसानी से नहीं सुन पाएगा कि उसके फोन में क्या चल रहा है।

ध्यान में रखकर तैयार किया गया ईयरबड्स 

कंपनी का कहना है कि इन ईयरबड्स को भारत के व्यस्त और भागदौड़ भरे माहौल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ऑफिस के काम, यात्रा और वर्कआउट जैसी गतिविधियों के दौरान इन्हें आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के वजन की वजह से इन्हें लंबे समय तक पहनने में भी परेशानी नहीं होती।

Cloud Fit डिजाइन से मिलेगा आराम 

Airdopes ProClip में Cloud Fit और FeatherLight डिजाइन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन पूरे दिन उपयोग के दौरान कानों में आरामदायक अनुभव देता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी कानों में दर्द या भारीपन महसूस नहीं होता।

Loop Structure

इन ईयरबड्स में लूप स्ट्रक्चर डिजाइन दिया गया है, जो कानों पर बेहतर पकड़ बनाने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक दौड़ने, चलने या अन्य शारीरिक गतिविधियों के दौरान भी इनके गिरने की संभावना काफी कम रहती है।

Ambient Sound Awareness फीचर 

Airdopes ProClip में Ambient Sound Awareness फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर म्यूजिक सुनते समय भी यूजर को आसपास के माहौल से पूरी तरह कटने नहीं देता। सड़क पर चलते समय पीछे से आने वाले वाहन या आसपास के लोगों की आवाज को सुनने में यह फीचर मदद करता है।

OpenEar ईयरबड्स की मांग

हाल के वर्षों में भारत में ओपनईयर ईयरबड्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। हालांकि, अधिक कीमत होने के कारण यह कैटेगरी आम ग्राहकों की पहुंच से दूर मानी जाती रही है। ऐसे में बोट ने बजट सेगमेंट में Airdopes ProClip को लॉन्च कर इस बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की है। कंपनी का दावा है कि कम कीमत में यह डिवाइस बेहतर कम्फर्ट, प्राइवेसी और सिक्योरिटी का अनुभव प्रदान करता है।