ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया. एयरपोर्ट की पार्किंग तालाब बन गई. इससे यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की पार्किंग में जलभराव के वीडियो सामने आने पर जल निकासी व्यवस्था और इंजीनियरिंग सवाल खड़े हो गए. इस कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला.

अखिलेश ने कहा, एयरपोर्ट बना रहे तो पानी भर गया, हाईवे बना रहे तो गड्ढे बन गए. इसके बाद उन्होंने एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस को इससे जोड़ते हुए तंज कसा कि प्रदेश चलाने वाले और प्लेन चलाने वाले में हमें समानता दिख रही है. फ्लाइट टर्बुलेंस घटना के बारे में आपको आगे बताएंगे, उससे पहले बात करते हैं अखिलेश यादव के केंद्र सरकार पर हमले को लेकर.
ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा
मानसून सत्र को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, संसद में जवाब देने के लिए सरकार जो समयसीमा तय करना चाहती है, वो स्वयं में अलोकतांत्रिक है. दरअसल ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा. सच तो ये है कि भाजपा चाह ही नहीं रही है कि कोई जवाब दिया जाए. वो तो सत्र का समापन करने के लिए उतावली है. जिम्मेदारी और जवाबदेही समय की किसी शर्त से नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व के तर्क से निभाई जाती है.
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says, “They want to bring the FCRA bill to suppress the minorities. They want to bring it only to serve their own interests…You are constructing airports where there is waterlogging today, and expressways have potholes. So, what pic.twitter.com/2CbuMNONcW
— ANI August 12, 2026
देश भाषण सुनने के मूड में नहीं है
उन्होंने कहा कि ये कोई जिज्ञासा के सतही समाधान की औपचारिकता नहीं है बल्कि भगवान और इंसान दोनों के साथ दुर्व्यवहार व दुर्भावना का बेहद गंभीर मुद्दा है. देश भाषण सुनने के मूड में नहीं है! अब बात करते हैं एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की.
4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गई थी. फ्लाइट में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे. इस घटना के बाद दोनों पायलटों का डोप टेस्ट किया गया. इसमें पायलटइनकमांड का शुरुआती टेस्ट नॉननेगेटिव आया. इसके बाद सैंपल को पुष्टि के लिए एक तय लैब में भेजा गया. सूत्रों ने पुष्टि की है कि टेस्ट में मारिजुआना की मौजूदगी का पता चला है.



