HARIMAU SHAKTI 2026 में भारतीय और मलेशियाई सेना के जवानों ने दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने और इमारतों में घुसकर ऑपरेशन करने की क्षमता दिखाई.

भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास HARIMAU SHAKTI 2026 के दौरान कॉम्बैट ट्रैकिंग और हाउस इंटरवेंशन से जुड़े ऑपरेशन किए गए. इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिकों ने विशेष टीमों और आर्मी डॉग्स की मदद से सैन्य ऑपरेशन किया.

अभ्यास के दौरान दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाना, उसके मूवमेंट को ट्रैक करना, तेजी से कार्रवाई करना, संदिग्धों को हथियारों से मुक्त करना और बंधकों को सुरक्षित निकालने जैसे ऑपरेशन शामिल रहे.

K9 डॉग्स के साथ सैनिकों ने दिखाया तालमेल

इस ट्रेनिंग में सैनिकों और K9 डॉग्स के बीच बेहतर तालमेल, तेजी से कार्रवाई, सटीकता और अचानक हमले जैसी क्षमताओं पर जोर दिया गया. जटिल परिस्थितियों में टीम के सभी सदस्यों के बीच कॉर्डिनेशन और खास ऑपरेशनल किया गया.

इस अभ्यास का मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच ऑपरेशनल तालमेल बढ़ाना, स्पेशल ऑपरेशन की क्षमता मजबूत करना और आधुनिक युद्ध परिस्थितियों में संयुक्त कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाना है.

HARIMAU SHAKTI 2026 के जरिए भारत और मलेशिया की सेनाएं आतंकवाद और जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी संयुक्त युद्ध क्षमता और आपसी सहयोग को मजबूत कर रही हैं.

30 नवंबर तक होगा आयोजन

बता दें कि भारतमलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास HARIMAU SHAKTI के छठे संस्करण का आयोजन मलेशिया के इपोह में किया गया है. यह अभ्यास 19 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा. इसमें दोनों देशों के दल में 120120 सैनिक शामिल हैं. यह द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास बारीबारी से भारत और मलेशिया में आयोजित किया जाता है.

यह अभ्यास जंगल और अर्धशहरी इलाकों में समन्वित अभियानों पर केंद्रित होता है. इसमें संयुक्त योजना बनाना, सामरिक तालमेल बिठाना और नई तकनीकों का उपयोग करना शामिल है, ताकि दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और कार्यकुशलता बढ़ सके.

अभ्यास के अंत में एक संयुक्त ‘वैलिडेशन एक्सरसाइज’ होगी, जिसमें आतंकवाद विरोधी स्थिति का एक कृत्रिम परिदृश्य तैयार किया जाएगा. इसमें जमीनी अभियानों में आपसी तालमेल, इंटीग्रेटेड सर्विलांस और अनमैन्ड सिस्टम का उपयोग शामिल होगा.