Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर बाइक Classic 350 को 2026 के लिए कुछ नए अपडेट के साथ पेश किया है. कंपनी ने इस बाइक में दो नए और उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ तेज चार्जिंग वाला USB TypeC पोर्ट शामिल है. हालांकि, ये बदलाव सिर्फ डुअलचैनल ABS वाले मॉडल में ही मिलेंगे. बेस सिंगलचैनल ABS वेरिएंट में ये सुविधाएं नहीं दी गई हैं.

कीमत और वेरिएंट की जानकारी
नई अपडेटेड Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती कीमत 1.87 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत सिंगलचैनल ABS वाले Redditch Red वेरिएंट की है. इस बेस मॉडल में नए क्लच सिस्टम और फास्ट चार्जिंग पोर्ट की सुविधा नहीं मिलेगी.
वहीं, डुअलचैनल ABS वेरिएंट की कीमत अब 1.95 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके टॉप मॉडल Emerald Green डुअलचैनल ABS वेरिएंट की कीमत 2.24 लाख रुपये तक जाती है.
नया असिस्ट और स्लिपर क्लच कितना फायदेमंद?
में दिया गया नया असिस्ट और स्लिपर क्लच रोजाना की राइडिंग को ज्यादा आरामदायक बनाने में मदद करेगा. खासकर शहर के ट्रैफिक में जहां बारबार क्लच दबाना पड़ता है, वहां यह फीचर राइडर की मेहनत कम करेगा.
स्लिपर क्लच तेज डाउनशिफ्ट के दौरान पिछले पहिए के झटके को कम करता है, जिससे बाइक पर बेहतर कंट्रोल मिलता है. इससे राइडिंग ज्यादा स्मूद और आरामदायक महसूस हो सकती है.
अब मिलेगा तेज USB TypeC चार्जर
ने Classic 350 में मौजूद पुराने USB चार्जिंग पोर्ट को अपडेट करके नया USB TypeC पोर्ट दिया है. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होगा जो बाइक चलाते समय मोबाइल नेविगेशन या फोन कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करते हैं.फास्ट चार्जिंग की सुविधा लंबी दूरी की यात्राओं और रोजाना ऑफिस आनेजाने वालों के लिए मददगार साबित हो सकती है.
इंजन में नहीं किया गया कोई बदलाव
इन नए फीचर्स के अलावा बाइक में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। Classic 350 में पहले की तरह 349cc का JSeries सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता रहेगा। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.बाइक में वही क्लासिक डिजाइन, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और 1918 इंच के स्पोक व्हील्स का सेटअप जारी रहेगा. सस्पेंशन के लिए इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं.
कुल मिलाकर, 2026 Royal Enfield Classic 350 में किए गए अपडेट छोटे जरूर हैं, लेकिन रोजाना इस्तेमाल करने वाले राइडर्स के लिए ये फीचर्स बाइक को ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक बना सकते हैं.



