आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सूची में 40 उम्मीदवारों का नाम है. सीएम मान धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित घर पर हुई PAC की बैठक के बाद सूची जारी की गई. आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों में 37 मौजूदा विधायकों को रिपिट किया है. बाकी 3 सीट वो हैं जिनपर आम आदमी पार्टी 2022 में चुनाव हारी थी.

भगवंत मान पंजाब के धूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. मान ने धूरी विधानसभा सीट से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया था.उन्हें कुल 82,592 वोट मिले थे. भगवंत मान पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और राज्य में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं. वे संगरूर लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं. अरविंद केजरीवाल पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि भगवंत मान की अगुवाई में ही आने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव पार्टी लड़ेगी. वह जट्ट सिख परिवार से संबंध रखते हैं.
आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों में 37 मौजूदा विधायकों को रिपीट किया है. बाकी 3 सीट वो हैं जिन पर AAP 2022 में चुनाव हारी थी. पार्टी नेलुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय को टिकट दिया है. मोगा से पार्टी ने अमनदीप कौर अरोड़ा को टिकट दिया है. वह मोगा क्षेत्र की मौजूदा महिला विधायक हैं और पेशे से डॉक्टर हैं.
2022 में उन्होंने मोगा सीट पर अभिनेता सोनू सूद की बहन कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद को 20,915 वोटों के अंतर से हराया था.
नीचे देखें उम्मीदवारों के नाम
AAP announces first list of 40 candidates for upcoming Punjab Assembly elections. https://t.co/02dh1mfVuG
— ANI October 31, 2026
खास बात ये है कि इस सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है. सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई.



