भारत ने कल यशस्वी जायसवाल की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दी है. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के तूफानी पारी की बदौलत ही भारतीय टीम ने मात्र 28.4 ओवरों में ही मैच को अपने नाम किया और 30 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया. हालांकि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर शतक ठोकने के बावजूद टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान को 30 से सीरीज हराने के बाद इस पर बात की है. शुभमन गिल ने मैच के बाद यशस्वी जायसवाल के भविष्य पर बात की है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
टीम इंडिया में उसकी जगह नही बन पा रही: शुभमन गिल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ़ करते हुए दुःख भी जताया है. शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के शतक के बावजूद टीम इंडिया से बाहर होने की पुष्टि की है. शुभमन गिल ने कहा कि
“यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसके जैसे खिलाड़ी के लिए वनडे क्रिकेट में जगह नहीं बन पा रही है. किसी भी खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता. जब सभी खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं तो उसे बाहर बैठना पड़ता है. विराट भाई इस सीरीज में उपलब्ध नहीं थे और यही कारण रहा कि उसे खेलने का मौका मिला. आज उसने बहुत अच्छा खेला और उम्मीद है कि वह इस फॉर्म को जारी रखेगा और आने वाले समय में मिलने वाले मौकों का फायदा उठाएगा.”
Yashasvi Jaiswal 6 वनडे मैचों में ही दिखा चुके हैं अपनी प्रतिभा
यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन अब जब विराट कोहली की इंग्लैंड सीरीज से टीम इंडिया में वापसी होगी, तो इस खिलाड़ी का बाहर जाना तय है. यशस्वी जायसवाल को पहले वनडे मैच में मौका नही दिया गया था, दूसरे वनडे में मिले मौके को वो भुना नही सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि तीसरे वनडे में उन्होंने 110 रनों की पारी खेली.
यशस्वी जायसवाल ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान 2 बार वो नॉट आउट रहे थे. यशस्वी जायसवाल ने इस दौरान 71.25 की औसत और 97.60 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतकीय पारियां निकली हैं. यशस्वी जायसवाल दोनों बार नॉट आउट रहे हैं. एक बार उन्होंने 116 और इस बार 110 रन बनाए.



