हिमाचली खबर: Twisha Sharma CBI Questions: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में आज यानि मंगलवार को सास गिरिबाला और समर्थ की रिमांड खत्म हो रही है. मगर सीबीआई ने जब घटना का सीन रीक्रिएशन किया था, तब सास और पति के बयानों में विरोधाभास देखने को मिला. इसलिए सीबीआई दोनों की रिमांड को आगे बढ़ाने की आज मांग कर सकती है. CBI की पूछताछ में समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह ने ट्विशा से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

72 घंटे, 72 सवाल और बयानों में भारी झोल… ट्विशा शर्मा केस में CBI के चक्रव्यूह में फंसी सास गिरिबाला और पति समर्थ​
72 घंटे, 72 सवाल और बयानों में भारी झोल… ट्विशा शर्मा केस में CBI के चक्रव्यूह में फंसी सास गिरिबाला और पति समर्थ​

सूत्रों के अनुसार 72 घंटों में सीबीआई ने गिरिबाला और समर्थ से 72 सवाल किए. चलिए जानते हैं क्या थे वो सवाल और गिरिबाला ने क्या दिया उनका जवाब…

1. ट्विशा से पहली मुलाकात कब हुई थी?
2. किस डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात हुई थी?
3. क्या ऐप पर मुलाकात के बाद आप दोनों डेट पर गए थे?
4. आप दोनों कितने समय तक डेट करते रहे?
5. डेटिंग का रिश्ता प्यार में कब बदला?
6. शादी का फैसला कब और कैसे लिया गया?
7. क्या डेटिंग ऐप पर मुलाकात के बाद आप दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे?
8. क्या दोनों परिवार शादी के लिए आसानी से राजी हो गए थे या किसी तरह की दिक्कत आई थी?
9. दोनों की जाति अलग थी, तो अंतरजातीय विवाह को लेकर किस परिवार को ज्यादा आपत्ति थी?
10. शादी में दोनों परिवारों ने कितना खर्च किया था?
11. शादी, बारात और रिसेप्शन में कौनकौन प्रभावशाली और रसूखदार लोग शामिल हुए थे?
12. क्या शादी के दौरान दहेज की कोई मांग की गई थी?
13. गिरिबाला ने शादी के समय 2 लाख रुपये क्यों मांगे थे?
14. हनीमून पर आप लोग कहां गए थे?
15. शादी के बाद पहली बार ट्विशा से विवाद कब और किस बात पर हुआ था?
16. पांच महीने की शादी के दौरान ट्विशा कितनी बार अकेले भोपाल से बाहर गई और कहांकहां गई?
17. ट्विशा के खाते में आपने और गिरिबाला ने 7 लाख रुपये क्यों जमा किए थे?
18. इतनी बड़ी रकम की जरूरत के लिए ट्विशा ने क्या कारण बताया था?
19. क्या कभी ट्विशा के साथ मारपीट की गई थी?
20. ट्विशा के गर्भवती होने की जानकारी आपको कब मिली?
21. चैट में ट्विशा ने लिखा है कि आप पूछते थे “यह बच्चा किसका है”, क्या आपको उसके चरित्र पर संदेह था?
22. क्या ट्विशा पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया था?
23. आपको कैसे पता चला कि ट्विशा गांजे का सेवन करती थी?
24. यदि आपके अनुसार ट्विशा स्प्लिट पर्सनैलिटी और मूड स्विंग डिसऑर्डर से पीड़ित थी, तो इसका अहसास आपको कब हुआ?
25. यदि वह इन बीमारियों से ग्रसित थी, तो उसका इलाज किन डॉक्टरों के पास चला और कब से चल रहा था?
26. यदि गर्भपात के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी, तो आपने उसका मनोबल बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए?
27. क्या आप और गिरिबाला ट्विशा के शेयर अपने नाम ट्रांसफर कराना चाहते थे?
28. 12 मई को सुबह से रात तक क्याक्या घटनाक्रम हुआ?
29. जब रात 9:45 बजे तक आप दोनों साथ थे, वह पार्लर गई, आपने वॉक की, टीवी देखा, तो 9:45 बजे के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया?
30. घटना की जानकारी आपको सबसे पहले कितने बजे मिली?
31. जब ट्विशा टेरेस पर जा रही थी, तब आप कहां थे?
32. नवविवाहित होने के बावजूद आप दोनों अलगअलग कमरों में क्यों सोते थे?
33. ट्विशा की मां ने जब गिरिबाला को फोन कर बताया कि वह रो रही है, तो आप दोनों उसके पास कितनी देर बाद पहुंचे?
34. ट्विशा की मां के अनुसार रात 10:05 बजे उन्होंने गिरिबाला को फोन किया था। इसके बाद लगभग 20 मिनट तक परिवार के फोन क्यों नहीं उठाए गए?
35. फांसी के फंदे से शव को किसने उतारा और इसमें किसकिस ने मदद की?
36. तत्काल पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई?
37.घटनास्थल के सबसे नजदीकी अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया?
38. आसपास के अस्पतालों को छोड़कर सीधे एम्स क्यों ले जाया गया?
39. एम्स पहुंचने के बाद वहां कौनकौन लोग आए थे?
40. पुलिस को सूचना देने में देरी क्यों हुई?
41. घटना के बाद समर्थ फरार क्यों हुआ?
42. मृत्यु से पहले शरीर पर चोट के निशान कैसे आए?
43. फरारी के दौरान समर्थ कहांकहां रुका?
44. यदि आप निर्दोष थे, तो पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत की शरण क्यों नहीं ली?
45. क्या यह सही है कि ट्विशा के परिवार वाले उसे लगातार आर्थिक मदद भेज रहे थे?
46. क्या आपको शक था कि ट्विशा के किसी और व्यक्ति से भी संबंध थे?
47. यदि शक था, तो इस बारे में ट्विशा ने आपको क्या जवाब दिया था?
48. वायरल ऑडियो को लेकर आपका क्या कहना है?
49. सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग बैकडेट या असंगत क्यों दिखाई दे रही थी?
50. ट्विशा ने आखिरी बार आपसे क्या बात की थी?
51. क्या ट्विशा ने कभी किसी को अपनी जान को खतरा होने की बात बताई थी?
52. घटना से पहले आखिरी 48 घंटे में घर का माहौल कैसा था?
53. क्या घटना वाले दिन किसी बात को लेकर बहस या विवाद हुआ था?
54. ट्विशा का मोबाइल फोन सबसे पहले किसके कब्जे में आया?
55. घटना के बाद मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस किसने संभाले?
56. क्या किसी चैट, कॉल रिकॉर्ड या डिजिटल डेटा को डिलीट किया गया था?
57. घटना के बाद घर की साफसफाई या किसी सामान को हटाने का काम किया गया था?
58. सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस किनकिन लोगों के पास था?
59. सीसीटीवी फुटेज सबसे पहले किसने निकाली और किसे उपलब्ध कराई?
60. क्या घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों के बयान एकदूसरे से मेल खाते हैं?
61. गर्भपात का फैसला किसकी सहमति से लिया गया था?
62. क्या गर्भपात के बाद ट्विशा की काउंसलिंग कराई गई थी?
63. क्या ट्विशा ने कभी घरेलू प्रताड़ना की शिकायत की थी?
64. घटना से पहले ट्विशा ने किनकिन लोगों से फोन पर बात की थी?
65. क्या किसी ने ट्विशा को घटना से पहले रोते या परेशान देखा था?
66. क्या परिवार में संपत्ति, निवेश या शेयर को लेकर कोई विवाद था?
67. क्या ट्विशा ने किसी दोस्त या रिश्तेदार को अपनी परेशानी के बारे में बताया था?
68. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज सभी चोटों की स्पष्ट व्याख्या क्या है?
69. घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी किसने कराई थी?
70. क्या पुलिस को बुलाने से पहले किसी वकील, रिश्तेदार या प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया गया था?
71. घटना के बाद समर्थ और गिरिबाला के बीच क्या बातचीत हुई थी?
72. यदि यह आत्महत्या थी, तो उससे पहले के घटनाक्रम और परिस्थितियों की तार्किक व्याख्या क्या है?

सास गिरिबाला सिंह के जवाब

गिरिबाला सिंह ने बताया कि वह शादी से पहले ही ट्विशा से मिली थीं. समर्थ ने उन्हें बताया था कि वह ट्विशा से शादी करना चाहता है. उन्होंने कहा कि ट्विशा ब्राह्मण परिवार से थी और उनके परिवार ने कभी जातिगत भेदभाव नहीं किया, बल्कि उन्हें खुशी थी कि एक ब्राह्मण लड़की उनके घर की बहू बनकर आ रही है. गिरिबाला सिंह के अनुसार, शुरुआत में ट्विशा का स्वभाव अच्छा था, लेकिन समय के साथ उसमें बदलाव आने लगा. उन्होंने कहा कि ट्विशा को पौधे पसंद थे, लेकिन उनकी देखभाल नहीं करती थी. उसे बच्चे पसंद थे, लेकिन वह मां नहीं बनना चाहती थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी के पांच महीने के दौरान ट्विशा पांच बार अपने मायके गई थी.

जब गिरिबाला सिंह से पूछा गया कि यदि समर्थ निर्दोष थे तो वह फरार क्यों रहे और अग्रिम जमानत क्यों ली, तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह एक गलती थी. वहीं, आर्थिक मदद के सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्विशा को जब भी पैसों की जरूरत हुई, परिवार ने उसकी मदद की. उन्होंने दावा किया कि शादी से पहले उसके भाई की शादी के दौरान भी आर्थिक सहायता दी गई थी और नौकरी छूटने के बाद नियमित रूप से पैसे दिए जाते थे. उनके मुताबिक, पांच महीनों में ट्विशा को करीब सात लाख रुपये दिए गए.

ड्रग्स और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सवालों पर गिरिबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा का इलाज डॉक्टरों से कराया गया था और इसके दस्तावेज मौजूद हैं. उनका दावा है कि ट्विशा एंजायटी, पर्सनैलिटी डिसऑर्डर और एडजस्टमेंट प्रॉब्लम जैसी समस्याओं से जूझ रही थी.

समर्थ सिंह ने पूछताछ में कहा कि शादी के बाद शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था. दोनों मॉर्निंग वॉक पर जाते थे, जिम जाते थे और साथ समय बिताते थे. हालांकि, ट्विशा के गर्भवती होने के बाद बच्चे को लेकर उसका व्यवहार बदलने लगा. समर्थ के मुताबिक, कभी वह बच्चा रखना चाहती थी और कभी नहीं. उन्होंने कहा कि गर्भपात से संबंधित दवा लेने के बाद उसके व्यवहार में और अधिक बदलाव आया, जिसके चलते उन्होंने डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों से भी सलाह ली थी.

पति समर्थ सिंह के जवाब

समर्थ ने 12 मई की घटनाओं का भी जिक्र किया. उनके अनुसार उस दिन ट्विशा पार्लर गई थी और लौटने के बाद दोनों ने करीब 45 मिनट तक घर के बाहर वॉक किया. इसके बाद साथ में खाना खाया, टीवी देखा और फिर ट्विशा की मां का फोन आया कि वह रो रही है. समर्थ ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक ऐसा क्या हुआ जिसके बाद ट्विशा ने यह कदम उठाया.

समर्थ के मुताबिक जब उन्होंने ट्विशा को फंदे से लटका देखा तो उन्हें यह अहसास नहीं था कि उसकी मौत हो चुकी है. उन्होंने और उनकी मां ने पहले उसे बचाने की कोशिश की. समर्थ ने उसके पैर पकड़े, जबकि गिरिबाला सिंह ने गले से बेल्ट हटाई. इसके बाद सीपीआर दिया गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं.

अलगअलग बेडरूम में सोने के सवाल पर समर्थ ने कहा कि वह खुद भी कुछ मामलों में हार का सामना कर रहे थे और ट्विशा लगातार बच्चे को लेकर चर्चा कर रही थी. इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे. हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह ट्विशा से बहुत प्यार करते थे. ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान थे इसे लेकर जब पूछा गया की चोट के निशान शरीर पर कैसे आए इसके जवाब में गिरिबाला सिंह की ओर से कोई ठोस उत्तर नहीं दिया गया.