Kia India ने अपनी नई Syros EV से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV की प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी है. अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो 25,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही इसकी कीमतों का ऐलान करेगी और उसके बाद डिलीवरी शुरू होगी.

नई Kia Syros EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी. पहला 42 kWh बैटरी पैक है, जो ARAI के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर 443 किलोमीटर तक की रेंज देगा. वहीं दूसरा और बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक है, जिसकी दावा की गई रेंज 526 किलोमीटर है. यानी लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
इस इलेक्ट्रिक SUV में फ्रंटमाउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 170 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करती है. कंपनी का दावा है कि 51.4 kWh बैटरी वाला मॉडल केवल 8.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.
39 मिनट में होगी 80% तक चार्ज
Kia Syros EV में 100 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इस चार्जर से कार की बैटरी 10% से 80% तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो जाएगी. इसके अलावा इसमें 10.8 kW AC ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया गया है, जिससे घर या ऑफिस में भी आसानी से चार्ज किया जा सकेगा.
कंपनी ने इस SUV में निकेल मैंगनीज कोबाल्ट बैटरी का इस्तेमाल किया है. बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से ज्यादा सेफ है. साथ ही इसमें लिक्विडकूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे बैटरी का तापमान नियंत्रित रहता है और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है.
मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स
नई Syros EV में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें VehicletoLoad तकनीक मिलती है, जिसकी मदद से कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी चलाए जा सकते हैं. इसके अलावा iPedal,रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, डिजिटल की, शिफ्टबायवायर और वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी इस कार के साथ BatteryasaService का विकल्प भी दे रही है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसका मतलब है कि ग्राहक बैटरी को अलग प्लान के तहत इस्तेमाल कर सकेंगे. साथ ही कंपनी हाईवोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी और Assured Buyback Program भी दे रही है.
30इंच का बड़ा डिस्प्ले
कार के अंदर 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 12.3इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 5इंच का क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है. इसके अलावा इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड ऐपल कारप्ले, 95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, OTA अपडेट, Harman Kardon का 8स्पीकर साउंड सिस्टम, डुअलपेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और 16 लीटर का फ्रंट स्टोरेज भी मिलेगा.
सेफ्टी में भी दमदार
किआ सिरोस ईवी में लेवल2 एडीएएस की सुरक्षा दी गई है. इसमें 16 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग शामिल हैं. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, 360डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
7 वेरिएंट में आएगी SUV
Kia Syros EV को कंपनी 7 वेरिएंट में लॉन्च करेगी. इनमें HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और XLine ER शामिल हैं. यह SUV कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी. फिलहाल कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी घोषणा डिलीवरी शुरू होने से पहले की जाएगी.



