भारतीय बाजार में SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है. Hyundai Bayon को कंपनी ने Venue और Creta के बीच रखा है. इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris जैसी SUV से होगा. दोनों गाड़ियों की कीमत, फीचर्स, इंजन और साइज में कई अंतर हैं. आइए जानते हैं कि दोनों में क्या खास है?

कीमत में कितना अंतर?

Hyundai Bayon की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9,99,900 रुपए है. इसके अलगअलग वेरिएंट की कीमत 17,99,900 रुपए तक जा सकती है. फिलहाल कंपनी ने शुरुआती कीमत का ऐलान किया है. वहीं, Maruti Suzuki Victoris कुल 21 वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 10,49,900 रुपए से शुरू होकर 19,98,900 रुपए तक जाती है. यानी Bayon की शुरुआती कीमत Victoris से 50 हजार रुपए कम है.

साइज और बूट स्पेस में कौन आगे?

Hyundai Bayon की लंबाई 4,245 मिमी, चौड़ाई 1,810 मिमी और ऊंचाई 1,605 मिमी है. इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें सामान रखा जा सकता है. दूसरी ओर, Maruti Suzuki Victoris की लंबाई 4,360 मिमी और ऊंचाई 1,655 मिमी है. इसकी चौड़ाई 1,795 मिमी है. इसमें वेरिएंट के हिसाब से 439 से 446 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है. दोनों SUV का व्हीलबेस 2,600 मिमी है. Victoris लंबी और ऊंची है, जबकि Bayon ज्यादा चौड़ी है और इसमें सामान रखने की जगह भी अधिक है.

फीचर्स में क्या है खास?

Hyundai Bayon में दो 12.3 इंच की स्क्रीन दी गई हैं. इनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है. इसमें 10 भारतीय भाषाओं को समझने वाला AI वॉयस असिस्टेंट, लेवल2 ADAS, आगे की वेंटिलेटेड सीटें और 360 डिग्री कैमरा भी मिलता है.

Maruti Suzuki Victoris में 10.1 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 12 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें हैं. इसमें लेवल2 ADAS भी मिलता है. इस SUV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है.

इंजन और माइलेज में अंतर

Hyundai Bayon में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी के अनुसार, इसमें करीब 17.5 से 18.2 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है. Maruti Suzuki Victoris में 1.5 लीटर माइल्डहाइब्रिड, स्ट्रॉन्गहाइब्रिड और CNG इंजन के विकल्प मिलते हैं. स्ट्रॉन्गहाइब्रिड वेरिएंट का दावा किया गया माइलेज 28.65 किमी प्रति लीटर तक है. इसके अलावा, चुनिंदा वेरिएंट में ऑलव्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलता है. ऐसे में दोनों SUV में चुनाव आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग के तरीके पर निर्भर करेगा.