हिमाचली खबर: Vaibhav sooryavanshi in Ahmedabad: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नए अंदाज में दिखाई दिए। हालांकि, उनके नए हेयरस्टाइल से ज्यादा चर्चा उनकी सीट के बगल में बैठे आईसीसी चेयरमैन जय शाह को लेकर हुई, जिनके साथ वह काफी देर तक बातचीत करते नजर आए।

इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तरहतरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ फैंस का मानना है कि वैभव का शानदार प्रदर्शन और क्रिकेट प्रशासन के बड़े चेहरे जय शाह के साथ उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत हो सकती है कि वह जल्द टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।
जय शाह के साथ बैठे दिखे सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 का फाइनल सिर्फ मैदान पर हुए रोमांच के लिए ही नहीं, बल्कि वीआईपी स्टैंड्स में मौजूद चर्चित चेहरों के कारण भी सुर्खियों में रहा। उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अपने नए लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर उनके नए हेयरकट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब कैमरों ने वैभव को जय शाह के ठीक बगल में बैठे हुए दिखाया। मैच के दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत भी देखने को मिली। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनेअपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
आईपीएल 2026 में की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बिहार के समस्तीपुर से आने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अपने आक्रामक खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए और आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।
वैभव का स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी ऑरेंज कैप विजेता का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट माना जा रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और कई मैचों में अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई।
एक सीजन में लगाए 72 छक्के
छक्कों के मामले में भी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने एक सीजन में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा उनके बल्ले से 63 चौके भी निकले।पावरप्ले में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से शानदार रहा।
वैभव टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने किसी एक टूर्नामेंट के पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाए। पावरप्ले के दौरान उन्होंने 521 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 233.63 का रहा। इनमें से 452 रन सिर्फ चौकों और छक्कों के जरिए आए, जिसमें 47 चौके और 44 छक्के शामिल थे।



