
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गोवा में दिल का दौरा पड़ा है. वह घर में बेहोश मिले थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड को बहुत झटका लगा है. पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर है. नाना पाटेकर अपने बेबाक अंदाज और गुस्से के लिए चर्चा में रहे हैं. लेकिन उनके जीवन के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जिनसे उनके फैन अनजान थे. फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ के स्क्रीनराइटर रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर के जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया था. यह किस्सा उनकी दरियादिली दिखाता है.
उनके मुताबिक, एक समय नाना पाटेकर अपने लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे थे. कार खरीदने की तैयारी के बीच ही नाना पाटेकर की नजर महाराष्ट्र में सूखे और कर्ज से परेशान किसानों द्वारा की जा रही खुदकुशी की खबरों पर पड़ी. यह खबर पढ़कर नाना अंदर तक हिल गए और उन्होंने उसी पल लग्जरी कार खरीदने का विचार पूरी तरह छोड़ दिया.
नाना ने उस पैसे को संकट में घिरे किसान परिवारों की मदद में लगाने का फैसला किया और सैकड़ों प्रभावित परिवारों को 15-15 हजार रुपये के चेक बांट दिए. इसके बाद नाना पाटेकर ने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ की नींव रखी, जो पिछले कई वर्षों से संकटग्रस्त किसानों और उनके परिवारों की मदद कर रही है. वे खुद भी एक साधारण फार्महाउस पर सामान्य जिंदगी जीते थे.
कैसे हुई मौत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर में बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टर ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है और लगभग 45 मिनट सीपीआर देने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्हें दिल का दौरा गोवा वाले घर में सुबह करीब 5:20 बजे पड़ा.



