लग्जरी सुपरकार बनाने वाली कंपनी McLaren अपनी नई कार को लेकर चर्चा में है. कंपनी ने लंदन के Covent Garden में एक बड़ी Kiwi बर्ड की स्टैच्यू लगाई है,जिस पर ‘McL 820’ लिखा हुआ है. इस मूर्ति का कलर ब्लैक और ऑरेंज रखा गया है. माना जा रहा है कि यह कंपनी की आने वाली नई सुपरकार का इशारा है. अगर नाम के हिसाब से इसकी पावर का अंदाजा सही निकलता है, तो इसमें करीब 809bhp की पावर मिल सकती है. ऐसा होने पर यह अब तक की सबसे पावरफुल सीरीजप्रोडक्शन McLaren बन सकती है.

McL 820 नाम से क्या मिलते हैं संकेत?

अपनी कारों के नाम में दिए गए नंबरों से अक्सर उनकी पावर का क्लू देती है. ऐसे में McL 820 के नाम से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका आउटपुट 820 PS यानी करीब 809bhp हो सकता है. यह मौजूदा 750S के 740bhp के मुकाबले काफी ज्यादा होगा.

नाम में ‘McL’ का इस्तेमाल भी खास है. इससे पहले यह नाम McL 6GT के साथ देखने को मिला था, जिसे इस साल Monterey Car Week में दिखाया गया था.

Kiwi स्टैच्यू का क्या है कनेक्शन?

McLaren की पहचान से Kiwi स्टैच्यू का पुराना नाता है. यह कंपनी के फाउंडर की न्यूजीलैंड से जुड़ी जड़ों को दिखाता है. कंपनी इस ‘Speedy Kiwi’ नाम के शुभंकर का इस्तेमाल अपने पब्लिसिटी में भी कर रही है. हालांकि, McLaren ने अभी यह साफ नहीं किया है कि McL 820 किसी प्रोडक्शन कार का नाम है या नहीं.

हाइब्रिड V8 इंजन मिलने की उम्मीद

नई McL 820 में हाइब्रिड V8 इंजन मिलने की संभावना है. कंपनी पहली बार अपने इंजन खुद तैयार करने की दिशा में काम कर रही है. इसकी पावर करीब 820 PS हो सकती है. इस लिहाज से इसका मुकाबला Ferrari 12Cilindri, Aston Martin Vanquish, Ferrari 296 और Lamborghini Temerario जैसी कारों से हो सकता है.

750S की ले सकती है जगह

McL 820 को मौजूदा McLaren 750S जैसे माना जा रहा है. 750S को अगले साल बंद किया जा सकता है. कंपनी पहले ही इस मॉडल के लिए आखिरी ऑर्डर लेने की जानकारी दे चुकी है.